फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to poor arrangements, the city once again got jammed, devotees got upset due to closure of pontoon bridge.

Mahakumbh : लचर व्यवस्था से एक फिर जाम से हांफा शहर, पांटून पुल बंद करने से श्रद्धालु हुए परेशान,

Sat, 18 Jan 2025 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 08:39 PM IST
सार

महाकुंभ क्षेत्र में गंगा नदी पर 30 पांटून पुल बनाए गए हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर विशिष्ट अतिथियों के लिए ही सुरक्षित हैं। ज्यादातर पुल आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते हैं। शनिवार को तो छतनाग से दारागंज के बीच सिर्फ एक-एक पांटून पुल से वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
Due to poor arrangements, the city once again got jammed, devotees got upset due to closure of pontoon bridge.
पांटून पुल पर लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान शहर में जगह-जगह यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का दावा लगातार फेल साबित हो रहा है। शनिवार को एक बार फिर लचर व्यवस्था के कारण झूंसी पुल से अलोपी बाग चौराहा तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती रही। जिससे शहरी के साथ-साथ श्रद्धालु परेशान हो गए।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या नजदीक आने के चलते शहर में 10 दिन पहले से ही गाड़ियों का हुजूम उमड़ने लगा है। शनिवार को सुबह से ही पिछले पिछले तीन दिन के मुकाबले अधिक श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इससे फोर्ट रोड चौराहा, तिनकोनिया, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग चुंगी, बैरहना चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से देखते-देखते जाम बढ़ता ही गया।

विज्ञापन


नए यमुना पुल, सीएमपी डाट पुल, मेडिकल चौराहा समेत अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे देखते हुए पुलिस बल ने विभन्नि चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी। इससे चार पहिया चालक के साथ ही दोपहिया वाहन भी फंस गए। इस दौरान यातायात के साथ ही स्थानीय थानों के पुलिसकर्मी जाम को हटवाने में लगे रहे, लेकिन वाहनों की कतार इस कदर थी कि वह सफल नहीं हो पा रहे थे। लोगों को जाम से निकलने के लिए घंटों जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में 30 पांटून पुल लेकिन स्नानार्थियों के लिए कुछ ही

महाकुंभ क्षेत्र में गंगा नदी पर 30 पांटून पुल बनाए गए हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर विशिष्ट अतिथियों के लिए ही सुरक्षित हैं। ज्यादातर पुल आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते हैं। शनिवार को तो छतनाग से दारागंज के बीच सिर्फ एक-एक पांटून पुल से वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा था। अन्य पुल पर दो पहिया वाहन ले जाना भी प्रतिबंधित था। इसकी वजह से लोगों को काफी भटकना पड़ा।

महाकुंभ में हेतापट्टी से अरैल के बीच गंगा नदी पर 30 पांटून बनाए गए हैं। इसे बड़ी सुविधा के रूप में प्रचारित भी किया गया लेकिन स्थिति यह है कि इनमें से ज्यादातर पर आवागमन नहीं होता।

संगम से शास्त्री के बीच सिर्फ एक-एक पांटून पुल पर वाहनों के आवागमन की अनुमति है। अन्य पर रात में भी वाहनों को नहीं चलने दिया जा रहा। शनिवार को तो ये दोनों पुल भी बंद कर दिए गए। झूंसी की तरफ से आने वाले लोगों को 12 नंबर पुल पर प्रवेश दिया गया।

इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी। रामघाट के सामने पांटून पुल नेत्र कुंभ के चिकित्सक भी फंसे थे। वहां एसडीएम लिखी गाड़ी भी थी। इनके आगे-पीछे कई अन्य वाहन भी खड़े थे। सुरक्षा कर्मियों ने नेत्र कुंभ के चिकित्सकों से कहा कि वे जा सकते हैं लेकिन अन्य लोगों को खुद ही हटाएं। इसके बाद बैरियर लगाकर सुरक्षा कर्मी कुछ दूर खड़े हो गए। इस तरह की स्थिति कई अन्य पुलों पर भी रही। इससे लोग काफी परेशान हुए तथा उनमें नाराजगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed