फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to non-revocation of the order politics heats up on the directorate

Prayagraj : आदेश निरस्त न होने से निदेशालय पर गरमाई राजनीति, कल केशव से मुलाकात के बाद तय होगी आगे की रणनीति

Sat, 07 Jan 2023 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के मुद्दे पर राजनीति गरमाती जा रही है। हालांकि, डिप्टी सीएम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निदेशालय प्रयागराज में ही रहेगा और निदेशालय शिफ्ट किए जाने का आदेश देने वाले अफसर के खिलाफ जांच होगी।

विज्ञापन
Due to non-revocation of the order politics heats up on the directorate
Prayagraj News : शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के मुद्दे पर राजनीति गरमाती जा रही है। हालांकि, डिप्टी सीएम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निदेशालय प्रयागराज में ही रहेगा और निदेशालय शिफ्ट किए जाने का आदेश देने वाले अफसर के खिलाफ जांच होगी। इसके बावजूद असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विपक्षी दल के लोग चाहते हैं कि 30 दिसंबर को जारी आदेश निरस्त किया जाए।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आठ जनवरी को प्रयागराज में होंगे। शिक्षा निदेशालय कर्मचारी मिनिस्टीरियल संघ, उत्तर प्रदेश के मंत्री प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार डिप्टी सीएम ने रविवार को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का वक्त दिया है। डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद ही तय होगा कि आंदोलन को आगे बढ़ाना है या नहीं। हालांकि, कर्मचारी भी असमंजस में हैं कि अगर आदेश निरस्त नहीं हुआ तो भविष्य में निदेशालय को किसी भी दिन लखनऊ शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जो भी कार्यालय प्रयागराज में हैं, वह यहीं रहेंगे। उधर, दो दिनी कलमबंद हड़ताल के बाद शनिवार को अवकाश वाले दिन संघ के प्रतिनिधियों ने सपा विधायक विजमा यादव, सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, अपना दल एस के विधायक वाचस्पति, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल आदि से मिलकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ही विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि निदेशालय प्रयागराज का गौरव है। ऐसे में किसी भी सूरत में निदेशालय को प्रयागराज से स्थानांतरित न किया जाए। सपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने से संबंधित शासनादेश को तत्काल निरस्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed