फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to lack of decision on the date of pending recruitment, competitive students are in panic, five examinatio

UPPSC : लंबित भर्तियों की तिथि पर निर्णय न होने से उहापोह में प्रतियोगी छात्र, टाली गई हैं पांच परीक्षाएं

Wed, 15 May 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2024 06:42 PM IST
सार

आयोग ने पेपर लीक मामले में निरस्त की गई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 की पुनर्परीक्षा की तिथि पर भी कोई निर्णय नहीं लिया है। स्थिति स्पष्ट न होने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगी छात्रों में उहापोह की स्थिति है।

विज्ञापन
Due to lack of decision on the date of pending recruitment, competitive students are in panic, five examinatio
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मार्च और अप्रैल में प्रस्तावित पांच परीक्षाएं स्थगित की थीं, जिनकी तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है। वहीं, आयोग ने पेपर लीक मामले में निरस्त की गई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 की पुनर्परीक्षा की तिथि पर भी कोई निर्णय नहीं लिया है। स्थिति स्पष्ट न होने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगी छात्रों में उहापोह की स्थिति है।

विज्ञापन


कई प्रतियोगी छात्रों को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के साथ आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में भी शामिल होना है। उन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन किस परीक्षा तैयारी पहले करें, इसे लेकर प्रतियोगी छात्र असमंजस की स्थिति में हैं। अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग लंबित भर्तियों के आयोजन को लेकर शीघ्र निर्णय ले, ताकि वे योजनाबद्ध तरीके से परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर सकें।
विज्ञापन


11 फरवरी 2024 को हुई समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक होने के कारण शासन ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी। हालांकि, आयोग ने परीक्षा निरस्त करने से संबंधित कोई नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया है और न ही यह स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा कब कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद आयोग ने मार्च और अप्रैल में प्रस्तावित पांच परीक्षा स्थगित कर दी थी। इनमें सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024, स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2023, सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा-2023, अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (शॉर्टहैंड/टाइपिंग) और स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 शामिल हैं।

इनमें से दो भर्तियां ऐसी हैं, जिनके विज्ञापन पिछले साल जारी किए गए, लेकिन अब तक प्रारंभिक परीक्षाएं भी नहीं हुईं। अभ्यर्थियों का कहना है कि निरस्त और स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित न होने से परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने आयोग से मांग की है कि परीक्षाओं की नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed