फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to extreme heat, school timings for children from class one to eight have been changed, BSA Prayagraj

Prayagraj : भीषण गर्मी के चलते कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूल का समय बदला, बीएसए ने जारी किया आदेश

Thu, 01 May 2025 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 May 2025 01:54 PM IST
सार

भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक करने के लिए कहा गया है। यह आदेश जनपद में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। 

विज्ञापन
Due to extreme heat, school timings for children from class one to eight have been changed, BSA Prayagraj
बीएसए प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक करने के लिए कहा गया है। ये आदेश बृहस्पतिवार एक मई से अगले आदेश तक प्रयागराज के सभी बोर्डों के विद्यालयों के लिए जारी किया गया है। विद्यालयों में 15 मई से ग्रीष्मवकाश रहेगा। बीएसए के मुताबिक यह आदेश जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


नहीं हुई बारिश, हवाओं ने दिलाई गर्मी से थोड़ी राहत

मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान एक बार फिर से गलत साबित हुआ है, हालांकि इस बीच चल रही तेज हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं, मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रही। इस बीच मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी एक बार फिर से गलत साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर धूप निकली रही और हल्के-फुल्के बादल देखने को मिले, मगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम होने की वजह से लोगों को गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed