फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to erosion, the bathing ghat built in Sector-13 was barricaded, Kalp residents demonstrated.

Mahakumbh : कटाव के कारण सेक्टर-13 में बने स्नान घाट की कराई बैरिकेडिंग, कल्पवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2025 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 09:03 PM IST
सार

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-13 में बने स्नान घाट को कटान के कारण प्रशासन ने बंद करा दिया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से कल्पवास के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में रोष है। इसे लेकर रविवार को सेक्टर कार्यालय पर कल्पवासियों व तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Due to erosion, the bathing ghat built in Sector-13 was barricaded, Kalp residents demonstrated.
महाकुंभ के पहले घाटों पर की जा रही बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-13 में बने स्नान घाट को कटान के कारण प्रशासन ने बंद करा दिया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से कल्पवास के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में रोष है। इसे लेकर रविवार को सेक्टर कार्यालय पर कल्पवासियों व तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गंगा स्नान के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे बुजुर्गों के लिए कल्पवास में गंगा स्नान मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

मेला प्रशासन की ओर से लाखों की लागत से सेक्टर-13 में स्नान घाट का निर्माण किया गया है। इसी सेक्टर में तीर्थ पुरोहितों को भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिस पर सैकड़ों की संख्या में कल्पवासी पहुंच चुके हैं, लेकिन स्नान से पहले ही घाट में कटान शुरू हो गया। इस कारण खतरे को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से इसकी बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब कल्पवासियों को गंगा स्नान की चिंता सताने लगी है। मध्यप्रदेश से कल्पवास के लिए पहुंचे आरएस द्विवेदी का कहना है कि सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर वो महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचे है, लेकिन सेक्टर-13 के घाट को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं सेक्टर-12 और सेक्टर-14 में भी स्नान घाट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें स्नान के लिए तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए यह संभव नहीं हो सकेगा। इस संबंध में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि सेक्टर-13 में कटाव के कारण फिलहाल घाट को बंद कराया गया है। जल्द ही इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। कल्पवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed