फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to collapse of drain wall in rain, erosion on Delhi-Howrah railway line, councilor sent letter to DRM

Prayagraj : बारिश में नाले की दीवार गिरने से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कटान, पार्षद ने डीआरएम को भेजा पत्र

Wed, 18 Sep 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 06:53 PM IST
सार

आजाद नगर मोहल्ले से होकर गुजरने वाले नाले से ही निरंजन डॉट के पुल समेत तमाम मोहल्लों का पानी निकलता है। बारिश से रेलवे लाइन के समानांतर बहने वाले नाले की दीवार ढह गई। सूचना मिलने पर देर शाम स्थानीय पार्षद रितेश मिश्रा की पहल पर मेयर ने मौके पर जेसीबी भिजवाई।

विज्ञापन
Due to collapse of drain wall in rain, erosion on Delhi-Howrah railway line, councilor sent letter to DRM
निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंगलवार को दिनभर हुई बारिश में दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग से सटे नाले की दीवार गिर गई। नाले के पानी का बहाव तेज होने की वजह से रेलमार्ग के तटबंध पर कटान शुरू हो गई। रात में ही नगर निगम के जेसीबी ने कुछ मलबा हटाकर पानी के बहाव को कम करने की कोशिश की लेकिन खास सफलता नहीं मिल सकी। कटान बुधवार को भी जारी रही। स्थानीय पार्षद ने रेलवे को पत्र लिखकर नाले की दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ले से होकर गुजरने वाले नाले से ही निरंजन डॉट के पुल समेत तमाम मोहल्लों का पानी निकलता है। बारिश से रेलवे लाइन के समानांतर बहने वाले नाले की दीवार ढह गई। सूचना मिलने पर देर शाम स्थानीय पार्षद रितेश मिश्रा की पहल पर मेयर ने मौके पर जेसीबी भिजवाई। नाले से मलबा तो निकाला गया लेकिन तेज बहाव की वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग के तटबंध पर कटान होने लगी। जो बुधवार को भी कटान जारी रही।

विज्ञापन

इसके बाद पार्षद रितेश मिश्रा, जेपी दुबे, उत्कर्ष श्रीवास्तव मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। वहां डीआरएम को संबोधित एक पत्र देकर नाले की दीवार की मरम्मत कराने की मांग की। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की टीम मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल लाइन किनारे बने हैं अवैध निर्माण

आजाद नगर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दर्जनों अवैध निर्माण हैं। कई कच्चे आवास है तो कुछ लोगों ने पटरी किनारे बांस, बल्ली रखने के लिए तटबंध को समतल कर दिया है। आरपीएफ को भी इसकी खबर है, लेकिन अवैध निर्माण हटाए जाने की कोई कार्रवाई रेलवे नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जहां नाले की दीवार टूटी, वहां एक अवैध कच्चा निर्माण भी ढह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed