फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drunk, uncontrolled Thar driver dragged the bike for 500 meters, life narrowly escaped.

Prayagraj : नशे में धुत बेकाबू थार चालक ने बाइक को 500 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान

Sat, 14 Sep 2024 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

घटना रात 12:00 बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक थार लेकर पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान हॉट स्टफ चौराहे की ओर से आया एक बाइकसवार युवक रोडवेज की ओर जाने के लिए महात्मा गांधी मार्ग पर मुड़ा।

विज्ञापन
Drunk, uncontrolled Thar driver dragged the bike for 500 meters, life narrowly escaped.
बाइक को टक्कर मारने वाली थार को पुलिस ने कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में शुक्रवार आधी रात बेकाबू रफ्तार में दौड़ रही थार ने जमकर कोहराम मचाया। बाइक को चपेट में लेकर 500 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। गनीमत रही कि इससे पहले टक्कर लगते ही बाइकसवार छिटककर दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसकी कार भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


घटना रात 12:00 बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक थार लेकर पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान हॉट स्टफ चौराहे की ओर से आया एक बाइकसवार युवक रोडवेज की ओर जाने के लिए महात्मा गांधी मार्ग पर मुड़ा। थार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक इस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बेकाबू होते ही उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे युवक छिकटकर दूर जा गिरा और उसकी बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन


यह देख चौराहे पर मौजूद डायल 112 की टीम थार चालक को पकड़ने के लिए दौड़ी तो उसने गति बढ़ा दी। इसके बाद बाइक को घसीटते हुए चालक रोडवेज चौराहे तक चला गया। हालांकि, डायल 112 की टीम ने गाड़ी सामने लगाकर आरोपी चालक को रोक लिया और फिर उसे हिरासत में ले लिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई और फिर किसी तरह बाइक को थार से अलग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहा युवक राहुल रावत (20) उन्नाव के सोहरामऊ का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। उसके सीने व घुटने में चोट आई है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और उसकी थार को भी थाने भेजवा दिया।


प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि हादसे में बाइकसवार युवक बाल बाल बच गया। आरोपी चालक नशे में धुत है। उसने अपना नाम शशांक बताया है। कहां रहता है, क्या करता है इसके बारे में नहीं बता पा रहा था। गाड़ी के भीतर शराब की बोतल भी मिली है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed