{"_id":"68fb6de74d197fdf4ce5f74a5d0100c7","slug":"drugstore-flown-by-three-hundred-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकान से उड़ाए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकान से उड़ाए तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के एसआरएन अस्पताल के समीप दवा कारोबारी के दफ्तर से सोमवार रात तीन लाख रुपये उड़ा दिए गए। चोर पहली मंजिलल पर स्थित आफिस के पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। चोरों ने दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर रुपये गायब कर दिए थे। चोरी की जानकारी मंगलवार को कोतवाली पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
नार्थ मलाका के रहने वाले राजू यादव की एसआरएन गेट के पास यादव मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान के बगल की गली में कुछ दूरी पर पहली मंजिल पर उनका दवा का गोदाम और दफ्तर है। सोमवार रात नौ बजे वह आफिस का दरवाजा बंद कर घर गए। मंगलवार सुबह वह दफ्तर में पहुंचे तो हालत देखकर दंग रह गए। अलमारी के दरवाजे और लॉकर टूटे हुए थे। लॉकर में रखा सारा कैश गायब था। चोरों ने आफिस में घुसने के लिए छत का सहारा लिया था। चोर पीछे की तरफ से पहली मंजिल पर पहुंचे। पिछला दरवाजा भीतर से बंद था। इसे तोड़ दिया गया। हालांकि दरवाजे को तोड़े जाने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। इस मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
छात्र के कमरे से लैपटॉप चोरी
इलाहाबाद। शिवकुटी में रहने वाले प्रतियोगी छात्र शिवम के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और नौ सौ रुपये उड़ा दिए। चित्रकूट का रहने वाला शिवम कुछ दिन पहले अपने घर गया था। वह मंगलवार सुबह लौटकर आया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने पुलिस से शिकायत की है।