फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drone flown near the High Court, on the information of the drone in the restricted area

Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास उड़ाया ड्रोन, प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन की सूचना पर पुलिस के फूले हाथ-पांव

Sat, 28 Jan 2023 04:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 04:02 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर हाईकोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना पर खलबली मच गई। पता चला कि ड्रोन सिविल लाइंस में हाईकोर्ट से गिरजाघर के पास तक देखा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घंटों पड़ताल में लगी रही।

विज्ञापन
Drone flown near the High Court, on the information of the drone in the restricted area
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर हाईकोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना पर खलबली मच गई। पता चला कि ड्रोन सिविल लाइंस में हाईकोर्ट से गिरजाघर के पास तक देखा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घंटों पड़ताल में लगी रही, लेकिन ड्रोन और इसे उड़ाने वालों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना बृहस्पतिवार शाम चार बजे के आसपास की है। हाईकोर्ट से पत्थर गिरजाघर के बीच एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों ने सूचना पुलिस अफसरों को दी तो खलबली मच गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में कैंट पुलिस पहुंची तो पता चला कि ड्रोन उड़ते हुए सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर की ओर जाते देखा गया है। सूचना दी गई तो सिविल लाइंस पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मी पत्थर गिरजाघर पर पहुंचे ताे वहां कोई नजर नहीं आया। इसके बाद न्यायविद हनुमान मंदिर से लेकर हाईकोर्ट फ्लाईओवर, डाकघर, एकलव्य चौराहे तक चौतरफा चेकिंग की गई।

विज्ञापन

लेकिन न ड्रोन मिला, न ही इसे उड़ाने वाला पकड़ा गया। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका कि ड्रोन किस मंशा से उड़ाया गया। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि पत्थर गिरजाघर की ओर ड्रोन के जाने की सूचना मिली थी, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस को बताया गया था। उधर, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। इस मामले में एक यह भी आशंका जताई जा रही है कि रील बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed