फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   drm gave the food to passangers

डीआरएम ने यात्रियों को दिए भोजन

Tue, 26 May 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
drm gave the food to passangers
drm gave the food to passangers - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज छिवकी में प्रवासी श्रमिकों द्वारा किए गए हंगामे के बाद रेल प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन आने वाली ट्रेनों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इस दौरान डीआरएम प्रयागराज अमिताभ भी जंक्शन पहुंच गए। यहां उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को ब्रेड एवं मठरी का वितरण किया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन प्रयागराज मंडल की अध्यक्ष अंजू अमिताभ ने भी यात्रियों को भोजन सामग्री वितरण करने में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

डीआरएम के सामने भारत स्काउट के सदस्यों ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को पानी उपलब्ध करवाया। इस दौरान निदेशक अनपुम सक्सेना, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर, एसीएम पंकज त्रिपाठी आदि ने भी भोजन सामग्री का वितरण किया। डीआरएम ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की जो भी ट्रेनें प्रयागराज में रुके, उसके हर एक यात्री को पानी एवं भोजन सामग्री दी जाए। डीआरएम ने बच्चों को दूध देने को भी कहा। उधर, प्रयागराज जंक्शन पर सोमवार को दो श्रमिक स्पेेशल ट्रेनें लिंगमपल्ली एवं दिल्ली र्से आइं। इन दोनों ही ट्रेनों से 3200 यात्री यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed