फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drinking water crisis in Daraganj and Shivkuti; thousands of households affected.

Prayagraj News: दारागंज व शिवकुटी में पेयजल संकट, हजारों घर प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Daraganj and Shivkuti; thousands of households affected.
संजय कुमार त्रिपाठी
भीषण गर्मी में दारागंज और शिवकुटी में पेयजल की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दारागंज में अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या काफी समय से है। शिवकुटी में शनिवार सुबह अटल बिहारी विद्यालय के पास लगा बड़ा नलकूप अचानक से जल गया। जिसके बाद लोगों को पूरे दिन पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

मोटर न चलने से सीता नर्सरी, सीता राम धाम, डीआईजी पीके तिवारी की गली व टेलीफोन एक्सचेंज सहित कुल 700 घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। जलकल विभाग की टीम ने बताया कि देर रात तक नलकूप के ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन


मोटर जलने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। -दिवाकर, शिवकुटी

मोटर काफी पुरानी हो गई है। आये दिन पेयजल की समस्या क्षेत्र में बनी रहती है। -संजय कुमार त्रिपाठी, शिवकुटी

सुबह से पानी नहीं आया। बाजार से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। एनआर वर्मा, शिवकुटी

क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह अनियमित हो गई है। पानी आने का कोई तय समय नहीं है। -श्याम गुप्ता, दारागंज

पानी आने का समय तय न होने से घर के कामकाज और बच्चों की देखभाल भी प्रभावित होती है। -अरुण कुमार, दारागंज

शिवकुटी का नलकूप पुराना हो गया है। इसके अलावा जल स्तर भी नीचे चला गया है। जिसकी वजह से इस प्रकार की समस्या बनी हुई है। - कमलेश तिवारी, पार्षद, शिवकुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


दारागंज में समय से पेयजल आपूर्ति हो रही है। बिजली के बार-बार जाने की वजह से थोड़ी परेशानी होती है। शिवकुटी में नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। -संजीव कुमार, महाप्रबंधन, जलकल

संजय कुमार त्रिपाठी

संजय कुमार त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed