फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dried cow dung hounded into the school toilet

स्कूल के शौचालय में ठूस दिए गोबर के उपले

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dried cow dung hounded into the school toilet
कम‌िश्नर ने क‌िया ‌‌न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ककरहा में बच्चों के लिए बनाए गए शौचालयों में गोबर के उपले ठूसकर रख दिए गए हैं। शनिवार को कमिश्नर राजन शुक्ला ने मौके का जायजा लिया तो वहां के हालात देखकर भड़क गए। खंड शिक्षधिकारी एवं प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को चेतावनी दी है। कमिश्नर ने पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांव दुबावल का भी निरीक्षण किया और सुधार के लिए आवश्यक दिश-निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमिशनर राजन शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय ककरहा में आंगनबाड़ी केेंद्रों का जायजा लिया। फिर विद्यालय में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि बच्चों के लिए बनाए गए शौचालयों में गोबर के उपले भर हुए हैं। यह देख कमिश्नर भड़क गए और मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय को बहादुरपुर के खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार यादव एवं ककरहा के प्रधानाध्यापक अवनींद्र नाथ बाजपेयी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए राजकुमार को कार्यों में लापरवाही बरतने और अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न करने एवं निरीक्षण में उदासीनता बरतने के कारण कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने जनपद के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बने शौचालयों के संचालन की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व कमिश्नर ने गोद लिए गांव दुबावल का निरीक्षण किया और खंड शिक्षाधिकारी को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबावल एवं प्राथमिक विद्यालय दुबावल में शौचालयों में पानी की उपलब्धता के लिए ओवरहेड टैंक के निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने वहां छह आंगनबाड़ी केंद्रों को जायजा लिया और गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने दुबावल गांव को ओडीएफ (खुले मे शौच मुक्त) बनाए जाने के लिए एडीओ पंचायत और विकास खंड अधिकारी को प्रत्येक घर का सर्वे करने और जहां शौचालय नहीं है, वहां निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने कहा कि काम इस गति से हो कि अगले तीन माह में गांव को ओडीएफ युक्त घोषित किया जा सके। विद्युत विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि दुबावल को एलईडी युक्त गांव घोषित करने के लिए गांवों में कैंप लगाकर एलईडी सस्ते दर पर बल्ब की बिकी की जाए और ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक किया जाए। कमिश्नर ने गांव में लगे हैंडपंपों की सूची भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed