फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dream of a permanent house will come true one lakh people will get their own roof

Prayagraj : संगमनगरी में पक्के मकान का सपना होगा साकार, एक लाख लोगों को मिलेगी अपनी छत

Mon, 16 Jun 2025 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

जिनके सिर पर अब तक छत नहीं थी, उनके लिए अब अपना घर महज सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। संगम नगरी में आवास संकट से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
dream of a permanent house will come true one lakh people will get their own roof
flat - फोटो : Freepik

विस्तार

जिनके सिर पर अब तक छत नहीं थी, उनके लिए अब अपना घर महज सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। संगम नगरी में आवास संकट से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए), नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल्द ही एक लाख से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन


जिले की आबादी करीब 75 लाख है। इसमें 1540 ग्राम पंचायतें, एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतें हैं। आवास योजनाओं का यह समन्वित प्रयास उन हजारों लोगों के जीवन में रोशनी लाने जा रहा है, जो बरसों से एक पक्के घर का सपना देख रहे थे। इन योजनाओं से बहुत जल्द संगम नगरी में ‘अपना घर, हर परिवार’ का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

नैनी में बसने जा रहा नया शहर

पीडीए ने नैनी में वर्ष 2010- 2011 ‘नव प्रयागम’ को 26 हेक्टेयर से अधिक एरिया में न्यू टाउनशिप स्कीम के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की। टाउनशिप के तहत सात करोड़ से अधिक खर्च कर कुछ सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं और 20 करोड़ की लागत से अभी सडकें और नाली का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही यहां बहुमंजिला इमारतें खड़ी होने लगेंगी। योजना के तहत लगभग 50 हजार लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। पीडीए के मुख्य अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने कहा, यह क्षेत्र आधुनिक जीवनशैली से लैस होगा और लोगों को एक सुनियोजित आवासीय वातावरण प्रदान करेगा।

पीएम आवास योजना से भी उम्मीदें

नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की योजना है। अभी तक 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांच प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि करीब 30 हजार लोग पात्र पाए जा सकते हैं। 14 हजार आवेदनों की जांच में से सात हजार पात्र पाए गए हैं।

बीते साल 26,437 पात्र लोगों को आवास मुहैया कराए गए थे, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। डूडा की परियोजना निदेशक प्रतिभा श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक 60 हजार आए हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती हैं। इसमें 14 हजार आवेदनों की जांच में 50 प्रतिशत पात्र पाए गए हैं। शेष की जांच कराई जा रही हैं। जितने पात्र मिलेंगे उतनी संख्या में डूडा आवास मुहैया कराएगा।

आवास विकास परिषद और ग्राम पंचायत की भूमिका

आवास विकास परिषद भी नैनी क्षेत्र में नई प्लॉटिंग योजना पर कार्य कर रहा है। जिससे करीब दो हजार परिवारों को आवासीय प्लॉट मिल सकते हैं। पीएम व सीएम आवास योजना के तहत 16 से 20 हजार आवासों मिलने की संभावना है। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी का कहना है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत आवास दिए जाते हैं। संख्या का स्पष्ट डाटा सूची देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, यह स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर गरीबों को आवास मुहैया कराए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed