फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drama of himself attacked to trap opposition, arrested

विपक्षी को फंसाने के लिए रचा खुद पर हमले का ड्रामा, गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drama of himself attacked to trap opposition, arrested
Drama of himself attacked to trap opposition, arrested
प्रयागराज। विपक्षी को फंसाने और तीन लाख की देनदारी से बचने के लिए खुद पर हमले का ड्रामा रचने का आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे तमंचा व कारतूस संग पकड़ा। इसके साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

धूमनगंज के रम्मन का पुरवा निवासी रुद्रप्रकाश एलएलबी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन न होने के बावजूद वह खुद को वकील बताता है। आठ दिसंबर की शाम उसने पुलिस अफसरों को सूचना दी कि बाइक से आए बदमाशों ने उस पर बम व गोलियों से हमला किया। जानकारी पर हड़कंप मचा जिसके बाद धूमनगंज पुलिस के साथ ही अफसर भी पहुंचे। फौरी जांच में मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद जांच शुरू की गई। हमले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने कुछ दिनों बाद पिस्टल के साथ पकड़े जाने पर जेल भेजा था।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस की पड़ताल जारी रही। इसी क्रम में रविवार सुबह क्राइम ब्रांच के एसआई श्रवण निगम, राजापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व अन्य ने चौफटका के पास से ताड़बाग, सुलेमसराय के रहने वाले शनि और रुद्र प्रकाश को दो तमंचों व कारतूस संग पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ किए जाने पर पता चला कि रुद्र ने अपने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद पर हमले का ड्रामा रचा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि बाबा नाम के व्यक्ति से उसकी तीन लाख रुपये की देनदारी थी। जो उस पर लगातार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। ऐसे में उसने उसे फंसाने की साजिश रची। खुद पर हमले की साजिश रचकर उसने सोचा कि इससे बाबा फंस जाएगा और उसे रुपये भी वापस नहीं करने पड़ेंगे। हालांकि क्राइम ब्रांच ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed