{"_id":"6a876175cf6d3de993003786","slug":"drainage-issues-cause-trouble-over-300-bighas-of-paddy-crop-submerged-allahabad-news-c-417-1-sald1007-8885-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जल निकासी बनी मुसीबत, 300 बीघे से ज्यादा धान की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जल निकासी बनी मुसीबत, 300 बीघे से ज्यादा धान की फसल डूबी
Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
लगातार हुई बारिश के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या किसानों के लिए आफत बन गई है। कई गांवों में 300 बीघे से अधिक धान के फसल पानी में डूब गए हैं।
क्षेत्र के देवनहरी, रामनाथ पट्टी, वीरकाजी, अजेहरा महुलिया, शेखपुर, परासिनपुर और सूदी का पूरा समेत आसपास के गांवों में बारिश का पानी खेतों से निकल नहीं पा रहा है। किसान राधेश्याम, मिश्रीलाल, हरिओम, प्रकाश, पंकज, लवधार यादव आदि ने बताया कि धान की रोपाई से लेकर खाद-बीज और कीटनाशक तक में हजारों रुपये खर्च किए गए थे। फसल तैयार होने की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बारिश के पानी ने पूरी मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। इधर, करनाईपुर में करीब तीन सौ बीघा में लगी गोभी की फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा पालक, बैंगन, धान समेत अन्य फसलें भी पानी की चपेट में आ गईं।