फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Vikram Sarabhai birthday ceremony

स्कूली छात्रों को ग्रहों, सितारों, आकाश गंगाओं से रूबरू कराया

Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikram Sarabhai birthday ceremony
ट्रिपलआईटी में डॉ. विक्रम साराभाई जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में बृहस्पतिवार को डॉ. विक्रम साराभाई जन्म शताब्दी समारोह को शुभारंभ हुआ। इसरो एवं ट्रिपलआईटी की ओर से आयोजित समारोह में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इस मौके पर छात्रों को ग्रहों, सितारों, आकाश गंगाओं सहित कई अन्य जानकारियां दी गईं। छात्रों को इंटर प्लेनेटरी मिशन, मार्स आर्बिटर मिशन, लूनर मिशन, चंद्रयान-1 और चन्द्रयान-2 के बारे में बताया गया।
चार दिन तक चलने वाले जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ इसरो बंगलूरू के वैज्ञानिक डॉ. पीवी वेंकटकृष्णन, संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण, इस्ट्रैक, इसरो की डॉ. वी बृंदा एवं आशिफ सिद्दीकी ने किया। डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 1919 में अहमदाबाद में हुआ था। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। डॉ. साराभाई परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अटीरा, ईसीआईएल, दर्पण अकादमी जैसे संस्थानों की स्थापना की। छात्रों के साथ संवाद में डॉ. वी बृंदा ने बताया कि इसरो बाहरी अंतरिक्ष की खोज करने की योजना बना रहा है। उन्होंने इंटर प्लेनेटरी मिशन, मार्स आर्बिटर मिशन, लूनर मिशन चंद्रयान-1 और चन्द्रयान-2 के बारे में बताया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि छात्रों को असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और ज्यादा ध्यान से लक्ष्य की ओर बढ़ाना चाहिए। संचालन इसरो के वैज्ञानिक एसके पांडेय ने किया धन्यवाद वरिष्ठ वैज्ञानिक एसएन साहू ने किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शिर्शू वर्मा ने बताया कि आयोजन में केंद्रीय विद्यालय ट्रिपलआईटी झलवा, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, एमपीवीएम गंगागुरकुलम, पतंजलि ऋषिकुल के नौवीं से बारहवीं तक के 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed