फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Vikram joins Allahabad University

डॉ. विक्रम ने इविवि में ज्वाइन किया

Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikram joins Allahabad University
Dr. Vikram joins Allahabad University
प्रयागराज। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बयान देने के आरोप में घिरे इविवि के शिक्षक डॉ. विक्रम लंबी छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय लौट आए और विभाग में ज्वाइन भी कर लिया। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं। मध्यकालीन इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रम पर आरोप है कि एक सेमिनार के दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बयान दिया था। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर धमकी मिलने लगी।
विज्ञापन

लगातार धमकियां मिलने घबराए डॉ. विक्रम को आशंका थी की उनके साथ भीड़ हिंसा जैसी कोई घटना हो सकती है। इसी आशंका में वह 26 अगस्त को लंबी छुट्टी पर चले गए और तकरीबन 50 दिनों तक शहर से बाहर रहे। बृहस्पतिवार को उन्होंने इविवि ज्वाइन किया, साथ ही उन्होंने कक्षाएं भी लीं। डॉ. विक्रम ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इविवि को भी एक पत्र लिखा था, जिसके जवाब में इविवि प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, इस संबंध में जिला एवं पुलिस प्रशासन से बात करें। इसके बाद डॉ. विक्रम एसएसपी से मिले। एसएसपी की ओर से उनको दो सुरक्षागार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। डॉ. विक्रम ने अब भी अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed