{"_id":"5f2865418ebc3e96b34ea0c1","slug":"dr-sps-chauhan-allahabad-news-ald2827197124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एसपीएस चौहान के बेटे से मारपीट, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एसपीएस चौहान के बेटे से मारपीट, धमकी
विज्ञापन
dr sps chauhan
अस्पताल में दवा सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर आरोप
प्रयागराज। जार्जटाउन के दरभंगा कालोनी स्थित डॉ. एसपीएस चौहान के बेटे के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप डॉ. चौहान के कभी बेहद खास रहे ठेकेदार आलोक यादव पर लगाया गया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।
दरभंगा कालोनी निवासी डॉ. एसपीएस चौहान शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन हैं। नार्थ मलाका के आलोक यादव वर्षों से उनके अस्पताल में दवा की सप्लाई करते हैं। दो जुलाई की शाम दवा के पैसों को लेकर डॉ. चौहान के बेटे और आलोक यादव के बीच कहासुनी होने लगी। डॉ. चौहान की पत्नी पुष्पलता चौहान का आरोप है कि आलोक ने घर पर गालीगलौज की। बेटे ने रोका तो उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुष्पलता की तहरीर पर मारपीट, धमकी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर पवन द्विवेदी ने बताया कि पैसों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। तहरीर पर रिपोर्ट कर जांच की जा रही है।