{"_id":"57c9e83e4f1c1bd5352cb880","slug":"dr-sntosh-fourth-consecutive-president-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ.संतोष लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.संतोष लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय मिनिस्टीरियएल एंड टेकिभनकल स्टॉफ यूनियन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में डॉ.संतोष सहाय 142 वोट पाकर लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। विश्वविद्यालय में पहली बार कोई लगातार चार बार अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। दूसरे स्थान पर रहे संजय तिवारी मात्र चार वोट से पीछे रह गए। दो अन्य प्रत्याशी राम सिंह को 45 तथा स्मिता पुरानिक को 30 वोट मिले। एक वोट इनवैलिड हो गया।
उपाध्यक्ष के दो पद के लिए 256 वोट पाकर राजेंद्र कुमार यादव और 119 मत पाने वाले संजय कुमार अग्रवाल निर्वाचित हुए। एक अन्य प्रत्याशी मंशा पांडेय को 68 वोट मिले। 135 वोट पाकर हरे कृष्ण द्विवेदी सचिव निर्वाचित हुए। अशर्फी लाल गौड़ को 95, चंद्र प्रकाश यादव को 71 तथा बेनी प्रसाद मिश्रा को 55 वोट मिले। सहायक सचिव पद पर 114 मत पाकर विभूति पांडेय लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। नजदीकी मुकाबले में राहुल विश्वकर्मा को 108, वेद प्रकाश सिंह को 99 और रंजन सिंह यादव को 39 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की लड़ाई में पीसी जोशी ने अवधेश कुमार को हराया। पीसी जोशी को 266 तथा अवधेश को 89 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय सिन्हा, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभात कुमार मिश्रा, पुनीत कुमार मालवीय, अनिल श्रीवास्तव और रामबाबू कुशवाहा चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर दीनानाथ शुक्ला ने परिणाम की घोषणा की। उधर, दिन में नौ से दो बजे के बीच मतदान के दौरान काफी गहमा-गहमी रही।
यशी एसएस खन्ना छात्रा परिषद की अध्यक्ष
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में छात्रा परिषद के लिए हुए मतदान में बीकॉम अंतिम वर्ष की यशी जायसवाल अध्यक्ष चुनी र्गइं। बीए द्वितीय वर्ष की कायनात फात्मा उपाध्यक्ष, बीए प्रथम वर्ष की सदफ अशरफ सचिव और बीए प्रथम वर्ष की ही पल्लवी सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित र्हुइं। मतदान में 70 फीसदी छात्राओं ने भाग लिया। शुक्रवार को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा प्राचार्य डॉ.शिप्रा सान्याल ने किया। मतदान 30 अगस्त को हुआ था। चुनाव की प्रक्रिया प्रॉक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ.मंजरी शुक्ला एवं असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ.प्रीति सिंह के निर्देशन में पूरी हुई। डॉ.अल्पना अग्रवाल और डॉ.रीता चौहान पर्यवेक्षक रहीं।