फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Rita blew mannequin celebration observed, distributed sweets

डॉ. रीता का पुतला फूंककर मनाया जश्न, बांटी मिठाई

Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rita blew mannequin celebration observed, distributed sweets
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में जाने पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने आक्रोश और खुशी दोनों जताई। उन्होंने डॉ. जोशी का पुतला फूंका  और मिठाइयां बांटी। सुभाष चौराहे तक जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने उन पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाया। सदस्यों ने उनके करीबियों को बर्खास्तगी की मांग की। 
विज्ञापन


पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक सईद अज्जू की अगुवाई में सुभाष चौराहे पर निकाले गए जुलूस में उनके पोस्टर को आग के हवाले किया गया। सदस्यों ने कहा कि पार्टी धोखा देने वाले परिवार से मुक्त हुई। उन्होंने रीता बहुगुणा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान पर भी आक्रोश जताया। कहा कि उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस की गंदगी साफ हो गई। इस मौके पर कंदर्प नारायण मिश्रा, विरेंद्र सोनकर, दीप नारायण शर्मा, निजामुद्दीन, मो. उमर, गोपाल शुक्ला, इरशाद उल्ला, इमरान वदूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, करेली में रिद्धी-सिद्धी चौराहे पर रीता बहुगुणा को पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान परवेज अहमद सिद्दकी, जावेद उर्फी, मो. असलम, डॉ. रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि डॉ. रीता को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने मौकापरस्ती, अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। डॉ. असलम ने कहा कि बहुगुणा परिवार ने हमेशा कांग्रेस को धोखा दिया। हसीब अहमद, श्रीशचंद दुबे ने पार्टी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर करीबियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed