{"_id":"606f58408ebc3e8d1d4f37d9","slug":"dr-bansal-murder-in-search-of-main-accused-alok-sinha-noida-and-ghaziabad-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. बंसल हत्याकांड : मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा की तलाश में नोएडा और गाजियाबाद में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. बंसल हत्याकांड : मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा की तलाश में नोएडा और गाजियाबाद में दबिश
Fri, 09 Apr 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Dr. Ak Bansal (File Photo)
- फोटो : prayagraj
डा . बंसल हत्याकांड में मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी नोएडा और गाजियाबाद में दबिश दी। उसके कई परिचितों से पुलिस ने पूछताछ भी की। दूसरी ओर प्रतापगढ़ के शूटरों की तलाश में पुलिस पूर्वांचल के जौनपुर और मऊ जिलों पहुंची। शूटरों के वहां छिपे होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि आलोक सिन्हा और शूटरों के पकड़े जाने के बाद इस मामले में कई और जानकारियां मिलेंगी।
डा. एके बंसल हत्याकांड में मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। बृहस्पतिवार को नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। आलोक के कई परिचितों से भी पूछताछ हुई। सभी ने बताया कि आलोक से उनकी कई सालों से बात नहीं हुई है। उसका फोन भी वर्षों से बंद है। वे उसके बारे में कुछ भी नहीं जानते। पुलिस जल्द ही उसके पटना स्थित घर भी जाएगी। आलोक पत्नी और बच्चों समेत गायब है लेकिन उसके घर के अन्य लोग हैं।
पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। दूसरी ओर डा. बंसल की हत्या में शामिल शूटरों अबरार मुल्ला और मकसूद की तलाश में जुट गई हैं। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने प्रतापगढ़ में दबिश दी है। अबरार और मकसूद के कई करीबियों से पूछताछ हो रही है। पुलिस की दो टीमें दोनों की तलाश में आज जौनपुर और मऊ जिलों में पहुंचीं। वहां कई जगह दबिश दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपने रिश्तेदारों के घर पर हैं। हालांकि वे नहीं मिले। पुलिस ने उनके तमाम रिश्तेदारों की कॉल डीटेल्स भी निकाली हैं। उसके आधार पर उनकी खोजबीन हो रही है।