{"_id":"5f8c9bb98ebc3e75017f7257","slug":"dolphin-caught-in-fisherman-s-net-ganga-sentinel-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरे के जाल में फंसी डॉल्फिन, गंगा प्रहरी टीम ने बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरे के जाल में फंसी डॉल्फिन, गंगा प्रहरी टीम ने बचाया
Mon, 19 Oct 2020 07:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह यमुना नदी के बसवार घाट के निकट एक मछुआरे के जाल में संरक्षित डॉल्फिन फंस गई। यह देखकर घबराए मछुआरे ने शोर मचाया। सूचना पाकर गंगा प्रहरी चंद्र निषाद टीम सदस्यों के साथ वहां पहुंचे। डॉल्फिन को जाल काटकर सावधानी से निकालकर उसकी जान बचाई गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने डॉल्फिन को गहरे पानी में छोड़ दिया।
राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के जाल में फंसने की सूचना पाकर गंगा प्रहरी चंद्र निषाद, टीम के अंशु निषाद, संदीप कुमार निषाद, सूरज निषाद, राज कुमार निषाद, राहुल निषाद, अमित निषाद, प्रदीप निषाद, जितेंद्र निषाद समेत 20 गंगा प्रहरी बसवार पहुंचे। सावधानी से जाल काटकर डॉल्फिन को अलग किया गया। इस बीच डीएफओ वाईके शुक्ला के निर्देश पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने डॉल्पिन को वहां से दूर ले जाकर साफ और गहरे पानी में छोड़ दिया। करीब एक घंटे तक निगरानी भी की गई।