फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dolphin beaten to death in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में डाल्फिन को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dolphin beaten to death in Pratapgarh
नवाबगंज कोथरिया में मारी गयी मछली। - फोटो : PRATAPGARH
बृहस्पतिवार को शारदा सहायक नहर में दिखी डाल्फिन को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मछली को नहर से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने उसका पंचनामा कर वन विभाग को सौंप दिया। हालांकि वन विभाग द्वारा डाल्फिन होने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर का पानी बुधवार को बंद कर दिया गया था। इसके चलते नहर में पानी कम हो गया था। सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक बड़ी मछली घूम रही थी। मछली के आकार को देखकर लोगों में उत्सुकता जगी।
विज्ञापन

खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जुटती गई। ग्रामीण उसे डाल्फिन बता रहे थे। साथ ही लोगों के लिए उसे खतरनाक बताया। इस बात का इतना असर हुआ कि लोगों की ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। नहर में पानी कम होने के चलते डाल्फिन वहां से जा नहीं सकी। बाद में इसकी जानकारी वन विभाग को हुई तो रेंजर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संरक्षित मछली मानते हुए उसका पंचनामा करना शुरू किया तो वन विभाग ने पशु अस्पताल के चिकित्सक को बुलाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद वन विभाग की टीम उसे दफनाने की तैयारी कर रही थी। वन रेंजर आरके सिंह ने बताया कि मछली की फोटो लखनऊ वेरीफिकेशन के लिए भेजी गई है।

सुबह उसके डाल्फिन होने की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीटकर मारने की बात गलत है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वन विभाग जो तहरीर देगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed