फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dog entered EVM strong room, Congress candidate Ujjwal Raman reached Mundera Mandi.

Prayagraj : मतगणना स्थल के प्रपत्र रूम में घुसा कुत्ता, इसी के बगल वाले कक्ष में रखी गई हैं ईवीएम

Sun, 26 May 2024 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2024 11:50 PM IST
सार

अधिकारियों ने सघन चेकिंग शुरू की तो स्ट्रांग रूम में नहीं बल्कि उसके बगल के कमरे में  जिसमें निर्वाचन आयोग के कागजात रखे थे उसमें कुत्ता पाया गया। प्रत्याशी के सामने रूम को खोलकर कुत्ते को निकाला गया और फिर उनके सामने ताला लगाया लगाया गया।

विज्ञापन
Dog entered EVM strong room, Congress candidate Ujjwal Raman reached Mundera Mandi.
ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर मुंडेरा मंडी पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडेरा मंडी में मेजा विधानसभा क्षेत्र के कमरे में चुनावी प्रपत्रों के साथ एक कुत्ते को भी बंद कर दिया। वह रात भर चिल्लाता रहा। रविवार को प्रशासनिक अफसरों को इसकी सूचना मिली तो कुत्ते को बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। हाई सिक्योरिटी वाले कमरे में रखे प्रपत्रों को नुकसान न हो, सो इलाहाबाद संसदीय सीट के सभी प्रत्याशियों को बुला लिया गया और देर रात उनकी मौजूदगी में कमरा खोलकर कुत्ते को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


शनिवार को मतदान के बाद मतदान कर्मी ईवीएम और चुनावी संबंधी पत्र जमा करने के लिए मुंडेरा मंडी पहुंचे थे। वहां देर तक ईवीएम और प्रपत्र जमा कराए जाते रहे। ईवीएम को स्ट्रॉन्गरूम में रखा गया और प्रपत्रों को अलग कमरे में रख दिया गया। जिस कमरे में मेजा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े चुनावी प्रपत्र रखे गए, उसमें पहले से एक कुत्ता मौजूद था। किसी ने ध्यान नहीं दिया और कुत्ता उस कमरे में बंद हो गया।
विज्ञापन


रात में उसके चिल्लाने की आवाज आती रही। सुबह इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई तो पता चला कि प्रपत्रों वाले कमरे में कुत्ता बंद है। शाम को सभी प्रत्याशियों को सूचना देकर मुंडेरा मंडी में बुला लिया गया और उनकी मौजूदगी में रात 10:15 बजे के आसपास कमरे को खोला गया। कमरा खोलते ही कुत्ता तेजी से निकलकर भागा। प्रत्याशियों को दिखाया गया कि वहां रखे गए सभी प्रपत्र सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन













सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह का कहना है कि उन्हें शाम सवा सात बजे सूचना मिली थी। एक घंटे में पहुंचने के लिए कहा गया था और वह समय से पहुंच गए। उन्होंने इसकी शिकायत तो दर्ज नहीं कराई है, लेकिन प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों। उन्होंने सुधार के लिए कुछ सुझाव भी दिए। वहीं, बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल का कहना है कि चुनावी प्रपत्रों की सुरक्षा में यह गंभीर लापरवाही है। इससे ईवीसी की सुरक्षा भी अब सवालों के घेरे में है।

प्रत्याशी के सुझाव पर बदली गई एलईडी की दिशा

मुंडेरा मंडी पहुंचे सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों ने अपने एजेंट तो नियुक्त कर दिए हैं,लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है। निगरानी के लिए एलईडी लगाई गई,लेकिन उसकी दिशा ठीक न होने से एजेंट निगरानी नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने इसकी दिशा बदलने का सुझाव दिया और उनके सुझाव पर एलईडी को दूसरी जगह लगाने के लिए प्रशासन राजी हो गया। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग को थोड़ा और ऊंचा करने का सुझाव दिया है और प्रशासन ने उनके इस सुझाव को भी मान लिया है।


कमरे में केवल चुनाव संबंधी प्रपत्र रखे थे। कुत्ता बंद होने की सूचना मिलने पर प्रत्याशियों को बुलाकर उनके सामने कमरे को खुलवाया गया। कुत्ते को बाहर निकाल लिया गया है और प्रपत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। - गौरव कुमार, निर्वाचन अधिकारी इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed