फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Document verification of selected teachers to be start on 11 June.

चयनित शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन 11 से

Tue, 28 May 2019 10:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Document verification of selected teachers to be start on 11 June.
lt grade - फोटो : amar ujala

आखिर ढाई माह के इंतजार के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के चयनितों के लिए राहत वाली खबर आई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन तिथि घोषित कर दी है। विभिन्न विषयों में चयनित शिक्षकों का सत्यापन 11 जून से चार जुलाई तक चलेगा। सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर जारी कर दिया गया है। सत्यापन का काम पूरा होते ही चयनितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, देशना पत्रक एवं अन्य अभिलेख 29 मई से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को इन प्रपत्रों को डाउनलोड कर एवं पूरी तरह से भरकर समस्त आवश्यक अभिलेखों के संलग्न करते हुए दो प्रतियों के साथ अपने अभिलेख सत्यापन की तिथि पर प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय में उपस्थित होना है। सत्यापन के लिए उपस्थित न होने पर माना जाएगा कि अभ्यर्थी पद के लिए इच्छुक नहीं है और उसका परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कुल 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग की ओर से अब तक सात विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1343 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इनमें तीन विषयों में 37 पदों पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गए हैं। ऐसे में आयोग को 1306 चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन करना है। परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी जबकि आयोग ने पहला परिणाम इस साल 16 मार्च को जारी किया। इसके बाद अन्य विषयों के परिणाम भी घोषित किए गए लेकिन आयोग अभिलेखों के सत्यापन की तिथि घोषित नहीं कर रहा था, जिससे चयनितों की नियुक्ति फंसी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाम में गलती तो देना होगा शपथपत्र
ऐसे अभ्यर्थी जिनके हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, शिक्षा स्नातक एवं अन्य अंक पंत्रों और प्रमाणपत्रों में नाम/पिता के नाम में भिन्नता हो, वे इस आशय का नोटरी शपथ पत्र मूल रूप से सत्यापन के समय प्रस्तुत करेंगे।

इन अभिलेखों को लाना होगा साथ
-हाईस्कूल, इंटर के अंकपत्र, प्रमाणपत्र की मूल कॉपी एवं छायाप्रति
-स्नातक के तीनों वर्षों के अंकपत्र, प्रमाणपत्र और शिक्षा स्नातक के अंकपत्र, प्रमाणपत्र की मूल कॉपी एवं छाया प्रति
-आरक्षण के दावे के संबंध में आयोग के अद्यतन प्रारूप पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र की मूल कॉपी एवं छाया प्रति। (गोंड एवं नायक उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के संबंध में प्रमाणपत्र छह माह से अधिक पुराना न हो )

-डिजिटल जाति प्रमाणपत्र लाने की दशा में डिजिटल जाति एवं निवास प्रमाणपत्र दोनों लाना अनिवार्य है
-सरकारी सेवक/कार्मिक की स्थिति में नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र की मूल कॉपी
-दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटोग्राफ राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं दो बिना प्रमाणित फोटोग्राफ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना है

इन विषयों में चयनितों के अभिलेखों का होगा सत्यापन
संगीत विषय पुरुष एवं महिला शाखा, कृषि पुरुष शाखा, वाणिज्य पुरुष एवं महिला शाखा, उर्दू पुरुष एवं महिला शाखा, संस्कृत पुरुष एवं महिला शाखा, गृह विज्ञान महिला शाखा, शारीरिक शिक्षा पुरुष एवं महिला शाखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed