फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors will protest on June 18

18 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे डॉक्टर

Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Doctors will protest on June 18
प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर 18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार से स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके मदनानी ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों की चिंता, नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए यह विरोध होगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कोरोना मरीजों का उपचार के दौरान जान गंवाने वाले डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी। एएमए सचिव डॉ. राजेश मौर्य ने कहा कि दो सप्ताह में असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों से हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एएमए पदाधिकारियों ने पीएम, गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों से सुरक्षा की मांग दोहराई।
विज्ञापन

बताया कि प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काला फीता बांधकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एक युवती से रेप के आरोप के मामले में भी अपनी नाराजगी फिर जाहिर की। कहा कि इसे राजनीतिक वजह से तूल दिया जा रहा है। इस दौरान डब्ल्यूडीडब्ल्यू की चेयरपर्सन डॉ. अमिता त्रिपाठी, वाइस चेयरपर्सन डॉ. अर्चना जैन, सचिव डॉ. तरू पांडेय, डॉ. ललिता शुक्ला, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, डॉ. राधारानी घोष, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed