फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   doctors on strike in hospitol

डॉक्टरों ने शुरू किया 24 घंटे का उपवास

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
doctors on strike in hospitol
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ.एके बंसल की हत्या के विरोध में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के पदाधिकारियों का उपवास सत्याग्रह शनिवार दोपहर स्टेनली रोड स्थित एएमए कार्यालय पर शुरू हुआ। शनिवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ उपवास रविवार दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उपवास पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और एएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा बैठे।
विज्ञापन


डॉक्टरों के समर्थन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सुरेश चंद्र पांडेय, ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. सुनील कांत मिश्रा, सचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह, एमएनएनआईटी के रामबाबू अग्रवाल, छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमन, जिला अधिवक्ता संघ, व्यापार मंडल, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, इलाहाबाद डेंटल एसोसिएशन, नीमा सदस्य भी उपवास में शामिल हुए और अपनी बात रखी।
विज्ञापन


सत्याग्रह के दौरान डॉक्टरों ने पुलिसिया जांच पर कई सवाल खड़े किए। डॉक्टरों ने घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की। इस मौके पर डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नीरज मौहिले, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. अनूप चौहान, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed