फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor Day: Doctor couple became an example of service, made hospital better than home

Doctors Day :चिकित्सक दंपती बने सेवा की मिसाल, घर से बेहतर बनाया अस्पताल

Mon, 01 Jul 2024 02:00 PM IST
विनोद सिंह पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज
पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

डॉक्टर्स डे पर ऐसे चिकित्सक दंपती की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरक साबित होंगी।जिस तरह हर मरीज को उम्मीद होती है, कि डॉक्टर उनके जीवन की रक्षा करेंगे और उन्हें बीमारी से बचाएंगे, उसी तरह शहर के कुछ चिकित्सकों ने मरीजों की देखभाल में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

विज्ञापन
Doctor Day: Doctor couple became an example of service, made hospital better than home
डॉ. वत्सला मिश्रा और डॉ. एसपी मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेवा -समर्पण की मिसाल शहर के कुछ चिकित्सक दंपतियों से मिलिए। इनके लिए घर-परिवार बाद में अस्पताल और मरीज सर्वोपरि हैं। पति-पत्नी के रूप में जितना बेहतर घर-परिवार चलाते हैं, उससे कई गुना अधिक उनका समर्पण अस्पताल के प्रति होता है। डॉक्टर्स डे पर ऐसे चिकित्सक दंपती की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरक साबित होंगी।जिस तरह हर मरीज को उम्मीद होती है, कि डॉक्टर उनके जीवन की रक्षा करेंगे और उन्हें बीमारी से बचाएंगे, उसी तरह शहर के कुछ चिकित्सकों ने मरीजों की देखभाल में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

विज्ञापन


इसका जीता-जागता उदाहरण कोरोना संक्रमण के दौरान देखने को मिल चुका है। प्रयागराज में ऐसे चुनिंदा चिकित्सक पति-पत्नी लोगों के लिए मिसाल हैं। उनके सामने कई प्रकार की चुनौती भी होती है। कई ऐसे मौके आते हैं, जब इन जोड़ों को अपने बच्चों और मरीज में से किसी एक को चुनना होता है। फिर भी अपने काम के प्रति समर्पण से यह चिकित्सक समाज के सामने कर्तव्य निष्ठा की एक अनोखी मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। कुछ ऐसे ही चिकित्सक जोड़े नजीर के तौर पर हैं।
विज्ञापन

 

डॉ. वत्सला मिश्रा और डॉ. एसपी मिश्रा

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा और उनके पति डॉ. एसपी मिश्रा शहर के जाने माने गैस्टोलॉजिस्ट हैं। वर्तमान में वह स्वरूप रानी नेहरू चिकित्साल में गैस्ट्रो के विभागाध्यक्ष हैं। इनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। चिकित्सा के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले इस जोड़े ने अपने परिवार से ज्यादा अपने काम को महत्व दिया। डॉ. एसपी मिश्रा को काम के सिलसिले में हमेशा घर के बाहर रहना पड़ता था। वहीं डॉ. वत्सला मिश्रा भी व्यस्तता के कारण अपने बच्चों को समय नहीं दे पाती थी। मगर यह कभी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Doctor Day: Doctor couple became an example of service, made hospital better than home
डॉ. मोहित जैन और उनकी पत्नी ऋतु जैन। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. मोहित जैन व डॉ. रितु जैन

एमएलएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित जैन व उनकी कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल में बाल रोग विशेषज्ञ पत्नी डॉ. रितु जैन पिछले 20 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में हैं। डॉ. मोहित जैन बताते हैं, कि अगर उनकी पत्नी का सपोर्ट न होता, तो वह कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी सेवाएं न दे पाते। उनकी पत्नी दिन में तीन बजे हॉस्पिटल से लौटने के बाद सिर्फ बच्चों और परिवार को समय देती थीं। ऐसे में डॉ. मोहित जैन कई-कई दिनों तक घर से दूर रहकर कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल करने में लगे रहते थे।

Doctor Day: Doctor couple became an example of service, made hospital better than home
डॉ. अमित कुमार सिंह व डॉ. विभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. अमित कुमार सिंह व डॉ. विभा सिंह
 

एमएलएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह व पत्नी डॉ. विभा सिंह जो कि मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इनका मानना है, कि अगर पति-पत्नी एक ही फील्ड के हों, तो तालमेल मजबूत होता है और कई परेशानियां हल होती हैं। डॉ. अमित सिंह ने ऐसा ही एक वाकया बताया कि करीब दो वर्ष पहले एक बच्ची अस्पताल में लाई गई, जिसके सिंर पर गोली मारी गई थी। गोली बांई आंख से होते हुए दाई आंख के पास अटकी थी। ऐसे में यह ऑपरेशन काफी कठिन था। इस दौरान पत्नी डॉ. विभा सिंह के सहयोग से ऑपरेशन सफल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed