फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not treat the same way every diabetes patient

हर डायबिटीज मरीज का एक ही तरीके से ना करें उपचार

Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Do not treat the same way every diabetes patient
xdfv
इलाहाबाद। डायबिटीज के हर मरीजों के लक्षण और उनकी परेशानियां भी अलग-अलग होती हैं। उनके लक्षण पर उपचार किया जाना चाहिए, ना कि पहले से तय मानक के अनुसार। अगर ऐसा नहीं किया गया तो मरीज को राहत नहीं मिलेगी। यह बात अमेरिका से आए डॉ. रमेश खारदोरी ने कही। वह मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग एवं इलाहाबाद फिजीशियन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम यूपी-एपीकॉन-2016 में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. रमेश खारदोरी ने कहा कि अक्सर चिकित्सक डायबिटीज के सभी मरीजों का उपचार तय मानक पर करने लगते हैं। जिससे सभी मरीजों को राहत नहीं मिलती है। उनमें कई दूसरे तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। उनकी परेशानी बढ़ जाती है। मरीज का मेटाबोलिज्म सिस्टम बिगड़ जाता है। उन्होंने इसके कई कारण बताए। कहा कि कई बार जेनेटिक डिसआर्डर होने से लोगों में परेशानियां बढ़ जाती है। उनके शरीर में शुगर को रोकने वाली क्षमता नहीं रह जाती या शुगर उनमें स्टोर नहीं हो पाता है। ऐसे मरीजों का उपचार उनके लक्षण के आधार पर करना जरूरी होता है। मरीजों को एक्सरसाइज करने से पहले ग्लूकोज लेना चाहिए, जिससे कि उनका ब्लड शुगर 100 से नीचे नहीं आना चाहिए। कार्यक्रम में झांसी से आए डॉ. आरआर सिंह, डॉ. संदीप उपाध्यक्ष, बंगलूरू के डॉ. वागीश अय्यर, चंडीगढ़ की डॉ. उमा, एम्स के डॉ. अचन श्रीवास्तव आदि ने विभिन्न आधुनिक चिकित्सा की कई विधियां बताईं।
विज्ञापन


यशस्वी ने झटके दो अवार्ड
यूपी-एपीकॉन 2016 में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत किया गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की यशस्वी पाठक ने ओवर पेपर प्रेजेंटेशन एवं प्रो. जीपी एल्हेंस अवार्ड क्विज प्रतियोगिता के लिए दीपांशु वेदांत गुप्ता अवार्ड झटका जबकि सौम्या गुप्ता को डॉ. डीएन गुप्ता अवार्ड, गैस्ट्रो के लिए अर्पिता कठोरिया को एसएन गुप्ता अवार्ड, सोनू कोरियन और अभिषेक अग्रवाल ने अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए अवार्ड झटके। इस मौके पर डॉ. सरिता बजाज, डॉ. मनोज माथुर, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. पीयूष सक्सेना, डॉ. अजीत चौरसिया, डॉ. कमलेश सोनकर, डॉ. आदेश सिंह, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. शांति चौधरी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सरिता बजाज बनी अध्यक्ष
इलाहाबाद। सिविल लाइंस होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश फिजीशियन्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। इसमें मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. सरिता बजाज को अध्यक्ष, डॉ. हिमांशु कुमार सचिव और डॉ. मनोज माथुर को कार्यकारिणी का सदस्य चुना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed