फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not take lightly the people of UP Kairana case : Shah

कैराना मामले को यूपी की जनता हल्के में न ले : शाह 

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
एम संजय, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एम संजय, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do not take lightly the people of UP Kairana case : Shah
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी की सत्ता से भाजपा का बनवास खत्म करने का रोडमैप बनाने के लिए संगम नगरी में संपन्न हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से अमृत के रूप में कैराना का मुद्दा उभर कर सामने आया है। बैठक के बाद परिवर्तन रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया कि कैराना के मुद्दे को पार्टी चुनावी औजार बनाएगी। रैली में शाह ने यूपी की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि कैराना में हुए पलायन को यूपी की जनता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वरना इस तरह का पलायन पूरे यूपी में होगा। 
विज्ञापन


शाह ने जनता से कहा कि यदि आप पूरे यूपी में कैराना सरीखा पलायन नहीं चाहते हैं तो सपा सरकार को उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि सपा को कांग्रेस अथवा बसपा नहीं हरा सकती है। केवल भाजपा ही हरा सकती है। शाह ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि यदि जनता विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार देगी तो 2019 में मोदी की दोबारा से ताजपोशी का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। इसलिए लखनऊ में परिवर्तन कर देश में फिर से मोदी की सरकार बनाएं। मालूम हो कि मथुरा के जवाहर बाग की घटना को लेकर भाजपा ने प्रदेश की अखिलेश सरकार के खिलाफ पहले से हमला बोल रखा है। अखिलेश के खिलाफ भाजपा के हल्लाबोल में अब कैराना का मुद्दा भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed