फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not get car in dowry, husband give triple talaq

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Mon, 05 Aug 2019 01:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Do not get car in dowry, husband give triple talaq
triple talaq
जेठवारा (प्रतापगढ़)। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद जिले में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। दहेज में कार न मिलने पर शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। युवती व नाती को लेकर परेशान पिता ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मानधाता की रहने वाली युवती की शादी छह साल पहले जेठवारा इलाके के चमरूपुर पठान निवासी नियाज उर्फ बबलू के साथ हुई थी। युवती के पिता का कहना है कि शादी के दौरान हैसियत से अधिक दहेज दिया था। विदाई के कुछ दिनों बाद से ही पति नियाज व उसके घरवाले दहेज में कार व रुपये की मांग करने लगे। न देने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। हमेशा लोगों के समझाने पर शौहर व उसके परिवार के लोग शांत हो जाते थे, लेकिन बाद में फिर दहेज की मांग करने लगते। रविवार को बेटी को प्रताड़ित करने की खबर पर वह उसकी ससुराल पहुंचा। ससुराल के लोग कोई बात करने को तैयार नहीं थे। वह अपनी बेटी व नाती को लेकर घर के लिए निकला। तभी उसके दामाद ने बेटी को तीन तलाक कह दिया, जिससे युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता अपने पिता के साथ जेठवारा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। एसओ जेठवारा ने बताया कि नियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed