फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not be afraid, be cautious, will easily beat Corona

डरिए नहीं, सतर्कता बरतिए, कोरोना को आसानी से दे देंगे मात, अस्पताल से छूटने पर घर लौटे चंद्रकांत ने साझा किए अनुभव

Tue, 28 Jul 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jul 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid, be cautious, will easily beat Corona
prayagraj news: Chandrakant - फोटो : prayagraj
कोरोना से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस सतर्कता बरतिए और संक्रमण की आशंका हो तो तुरंत जांच कराइए। डायग्नोस जल्दी होने पर उपचार भी जल्दी शुरू होगा और संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। यह बात रविवार को कोरोना को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पाने वाले उरुवा ब्लॉक के चंद्रकांत ने कही। वो कहते हैं कि कोरोना को जितना हौवा बनाया जा रहा है उतना है नहीं।
विज्ञापन


चंद्रकांत ने बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। इसलिए तुरंत ही अपने एक साथी के साथ जांच कराई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, परिवार के अन्य सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोटवां-बनी एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बताया कि संक्रमित होने के बाद कुछ खाने पर उन्हें स्वाद का पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


सूंघने की क्षमता भी कम हो गई थी। शरीर में हल्की थकावट और कमजोरी थी। भर्ती होने के बाद अस्पताल में पौष्टिक आहार के साथ गरम पानी और रोजाना काढ़ा पीने लगे। दवाओं का सेवन दो दिनों तक ही किया था। बुखार और थकावट गायब हो गई। धीरे-धीरे स्वाद का पता चलने लगा। अस्पताल में वह 10 दिनों तक रहे। शुरुआती तीन दिनों के बाद उनमें लक्षण भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत नहीं रही। उन्होंने कहा कि कोरोना को लोगों ने हौवा बना दिया। लेकिन इससे डरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। लोगों को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातों को ध्यान ही नहीं देना चाहिए। कोटवां-बनी के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा कहते हैं कि चंद्रकांत अब पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed