Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not attend wards, medicines, medicines from outside

वार्डों में नहीं जाते विशेषज्ञ, जूनियर बाहर से मंगाते हैं दवाएं

Fri, 18 May 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Do not attend wards, medicines, medicines from outside
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कुंभ कार्यों की समीक्षा करने बृहस्पतिवार को यहां आए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी सामने आने पर बेहद नाराज हुए। मरीजों से हाल पूछा तो उनका दर्द बातों-बातों में छलक गया। पता चला कि विशेषज्ञ (कंसलटेंट) वार्डों में जाते ही नहीं। दवा खरीदने, अल्ट्रासाउंड बाहर से कराने को मजबूर किया जाता है। प्रमुख सचिव ने मेडिसिन विभाग के डॉ. एसी द्विवेदी और डॉ. आरके यादव से स्पष्टीकरण मांगने और विभागीय कार्रवाई का निर्देश डायरेक्टर जनरल को दिया है। जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राचार्य कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने वार्ड दस में भर्ती मरीज बबेरू बांदा के शिवलोचन की फाइल देखी तो पता चला कि वार्डों में भर्ती मरीजो को विशेषज्ञ नहीं रेजीडेंट या जूनियर डॉक्टर ही देखते हैं। स्टोर में दवाओं, सिरिंज आदि का स्टाक होने के बाद भी बाहर से दवाएं लाने को मजबूर किया जाता है। बिना जरूरत के अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचें निजी केंद्रों से कराई जा रही हैं। वार्ड से वापसी के समय सीढ़ी के पास झलवा निवासी पवन कुमार ने प्रमुख सचिव को रोका तो वह उसके साथ फिर वार्ड तक गए। फाइल देखने पर पता चला कि अस्पताल के स्टोर में मौजूद दवाओं को पर्ची लिखकर बाहर से मंगाया गया था। गुर्दा रोग से पीड़ित पवन को चार दिन में एक बार भी विशेषज्ञ डॉ. आरके यादव देखने नहीं आए। मरीज को 850 रुपये में अल्ट्रासाउंड कराने को कहा गया, जबकि उसकी जरूरत नहीं थी। वहीं दवा के स्टाक रजिस्टर पर मरीज का अंगूठा निशान लेकर दवा देना बताया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की मनमानी और अस्पताल में फैली अव्यवस्था देखकर प्रमुख सचिव ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह से कार्रवाई करने को कहा। मरीज न देखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई कराने को कहा। विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि सरकार ई टेंडर से कमीशनखोरी बंद करने के लिए दवाएं खरीद कर दे रही है, उसका ईमानदारी से वितरण कर मरीजों को लाभ पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएन में सिर्फ दो मरीजों से बातचीत कर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता से पूछा कि विभाग में कितने कल्सटेंट हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया 13 हैं तो प्रमुख सचिव तुरंत बोले, ये डॉक्टर नर्सिंग होम चलाते हैं या प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं, इस पर प्राचार्य समेत वहां जुटे डॉक्टर, कर्मचारी चुप्पी साध गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि कुंभ आ रहा है, मरीजों को कष्ट हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed