फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DNA test report of eight accused of Kharwar gang negative

सामूहिक हत्याकांड : खरवार गैंग के आठ आरोपियों की डीएनए जांच रिपोर्ट निगेटिव, पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल

Thu, 18 Aug 2022 09:07 AM IST
विनोद सिंह आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 09:07 AM IST
सार

 फाफामऊ के गोहरी में पिछले साल 24 नवंबर की रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इस साल 26 अप्रैल को थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
DNA test report of eight accused of Kharwar gang negative
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले को दहला देने वाले दो सामूहिक हत्याकांडों के खुलासे को लेकर बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोहरी व खेवराजपुर में दो परिवारों की नृशंस हत्या में जेल भेजे गए कुख्यात खरवार गैंग के आठ आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पुलिस का खुलासा भी सवालों के घेरे में है। फाफामऊ के गोहरी में पिछले साल 24 नवंबर की रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इस साल 26 अप्रैल को थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। सात मई को पुलिस ने बिहार के कुख्यात खरवार गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर दोनों मामलों के खुलासे का दावा किया। 

विज्ञापन

DNA test report of eight accused of Kharwar gang negative
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुल 13 थे शामिल, नौ गिरफ्तार व चार फरार
इनमें से तीन को मुठभेड़ में गोली भी लगी और उनकी निशानदेही पर चार अन्य को गिरफ्तार किया गया। बाद में दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह दोनों हत्याकांडों में कुल नौ लोग जेल भेजे गए। पुलिस ने दावा किया कि दोनों हत्याकांडों में गिरोह के कुल 13 सदस्य शामिल थे, जिनमें से चार अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DNA test report of eight accused of Kharwar gang negative
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जेल में बंद सदस्यों में एक महिला
खुलासे के दौरान ही अफसरों ने यह भी बताया कि हत्या के बाद गोहरी व खेवराजपुर में मृत तीन महिलाओं से दुष्कर्म भी किया गया। जेल भेजे गए कुल नौ आरोपियों में से एक महिला है। ऐसे में उसे छोड़कर अन्य आठ के डीएनए सैंपल जांच के लिए एफएसएल भेजे गए। दरअसल मृतक महिलाओं के वैजाइनल स्वैब स्लाइड की जांच में स्पर्म मिलने पर यह बात सामने आई थी कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ। ऐसे में आरोपियों के डीएनए सैंपल को मिलान के लिए एफएसएल भेजा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आठों आरोपियों के डीएएन सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव हुई है। यानी उनका मिलान मृतक महिलाओं के वैजाइनल स्वैब में मिले स्पर्म के डीएनए सैंपल से नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

DNA test report of eight accused of Kharwar gang negative
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
...तो कौन थे हत्यारे? 
डीएनए सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस के खुलासे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आठ में से एक के भी डीएनए सैंपल का मिलान नहीं होने से एक सवाल यह भी है कि हत्या के बाद महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले आखिर कौन थे। 


पुलिस का यह है कहना
यह बात जानकारी में आई है कि जेल में बंद आरोपियों के डीएनए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन अभी इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपी फरार हैं। बहुत संभव है कि महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले गैंग के वही पुरुष सदस्य हों, जो फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद उनका भी डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed