फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM sought clarification from center in-charge on delay in procuring paddy

धान खरीद में देर होने की शिकायत पर डीएम ने केंद्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 25 Dec 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from center in-charge on delay in procuring paddy
धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
धान खरीद में देर होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कई केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बाघराय में नोडल अधिकारी के मौके पर नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने एक साथ कई केंद्रों पर ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से बात भी की। उन्होंने कहा कि बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। किसान सीधे क्रय केंद्र पर धान बेचे। अगर इसमें किसी बिचौलिए के होने की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले बाघराय में साधन सहकारी समिति मलावां छजयीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान बोरियों में 41 किलो 980 ग्राम धान की तौल हो रही थी। इस पर डीएम ने 40 किलो 800 ग्राम प्रत्येक बोरी में तौल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता अजय कुमार मौर्य के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने धान क्रय केंद्र बिहार का निरीक्षण किया। इसके बाद वह हीरागंज क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने बोरियों के साथ ही कागजों को देखा। इसके बाद उन्होंने कुंडा के शेरगढ़ स्थित क्रय केंद्र पर रुककर धान खरीद के तरीके देखे। इसके बाद वह कालाकांकर के आलापुर में धान क्रय केंद्र पहुंचे। जांच के दौरान एक किसान ने बताया कि वह कई दिन से धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसका धान नहीं खरीदा जा रहा। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी त्रिलोकी भारतीय को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed