फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM handed over investigation to CRO-ASDM in exam mafia case, ADM may be transferred

प्रयागराज: परीक्षा माफिया प्रकरण में डीएम ने सीआरओ-एएसडीएम को सौंपी जांच, एडीएम का हो सकता है ट्रांसफर

Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
सार

परीक्षा माफिया से संलिप्तता प्रकरण की जांच सीआरओ कुंवर पंकज और एएसडीएम ज्योति मौर्या को सौंपी गई है। यह कमेटी एडीजी की रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात रहे कर्मचारी की भूमिका की जांच करेगी।

विज्ञापन
DM handed over investigation to CRO-ASDM in exam mafia case, ADM may be transferred
जांच - फोटो : pixabay

विस्तार

परीक्षा माफिया से संलिप्तता प्रकरण की जांच सीआरओ कुंवर पंकज और एएसडीएम ज्योति मौर्या को सौंपी गई है। यह कमेटी एडीजी की रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात रहे कर्मचारी की भूमिका की जांच करेगी। कमेटी इस मामले में एडीएम सिटी की रिपोर्ट की भी जांच करेगी। लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने की जांच के दौरान एडीएम सिटी कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसमें एक व्यक्ति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे बाहरी होने के बावजूद गोपनीय काम भी कराए जाते थे। यहां तक कि स्ट्रांग रूम तक भी उसकी पहुंच थी।

विज्ञापन


एडीजी ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर उचित कार्रवाई के लिए कहा था। इसी क्रम में एडीएम सिटी ने जांच की थी। उनकी रिपोर्ट में कर्मचारी को पाक-साफ बताया गया था। अमर उजाला में पूरा प्रकरण प्रमुखता से उठने के बाद कर्मचारी का तबादला कर दिया गया है। साथ ही एडीएम सिटी से परीक्षा समेत कई काम ले लिए गए हैं। अब इसी क्रम में डीएम ने बुधवार को दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उनका कहना है कि एडीजी के पत्र के क्रम में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी से 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

एडीएम सिटी का हो सकता है तबादला
एडीएम सिटी मदन कुमार के इसी सप्ताह तबादले की बात भी कही जा रही है। इस समय एडीएम सिटी के पास सिर्फ प्रोटोकाल का काम रह गया है। ऐसे में उनके तबादले की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही ट्रांसफर मांगा है। वहीं डीएम का कहना है कि एडीएम सिटी के ट्रांसफर का निर्णय शासन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed