फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM baked rotis in the langar at Satua Baba Ashram, said- Magh Mela is a festival of service and dedication.

Magh Mela : डीएम ने सतुआ बाबा आश्रम में भंडारे में सेंकी रोटियां, बोले- माघ मेला सेवा और समर्पण का पर्व

Wed, 24 Dec 2025 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 08:00 PM IST
सार

Prayagraj Magh Mela : प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पहला स्नान तीन जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है। सोमवार को माघ मेले में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने खाक चौक पर स्थित तपस्वी नगर में सतुआ बाबा के आश्रम में बैठकर चूल्हे पर रोटियां सेकीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम ने कहा कि माघ मेला आस्था के साथ ही सेवा और समर्पण का पर्व है। 

विज्ञापन
DM baked rotis in the langar at Satua Baba Ashram, said- Magh Mela is a festival of service and dedication.
तपस्वी नगर में सतुआ बाबा की मौजूदगी में रोटियां सेंकते डीएम और मेलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला क्षेत्र के खाक चौक स्थित तपस्वी नगर पहुंचे जिलाधिकारी ने संतों के भंडारे में हाथ बंटाया। बुधवार को डीएम, माघ मेलाधिकारी और नगर आयुक्त ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी सेक्टर-चार स्थित महावीर मार्ग के दक्षिणी पटरी पर स्थापित तपस्वी नगर महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज के शिविर पहुंचे। खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगद्गुरु संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ के साथ बैठकर रोटियां सेेंकी। डीएम ने कहा कि माघ मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का भी जीवंत प्रतीक है।

विज्ञापन


अपर मेलाधिकारी ने सुनीं 200 साधु-संतों की समस्याएं

अपर मेलाधिकारी ने बुधवार को माघ मेले में भूमि आवंटन और सुविधाओं से जुड़े मामलों की जन सुनवाई की। इसमें 200 मामलों के निस्तारण करने का दावा किया गया है। अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने कहा कि अरैल क्षेत्र में कुछ भूखंड निकल आए थे, उन्हें नई संस्थाओं को वरीयता के तहत देना शुरू कर दिया गया है। कोशिश है कि बसावट कार्य तेजी से कराया जाए।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed