फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DLED result

डीएलड में 64 फीसदी अभ्यर्थी हुए पास

Mon, 21 Oct 2019 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
DLED result
डीएलएड की परीक्षा में 63 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन

प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सोमवार को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण बैच द्वितीय सेमेस्टर 2017 एवं 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में सचिव की बैठक के दौरान कई अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट भी जारी किए गए। डीएलएड प्रशिक्षण बैच-2017 द्वितीय सेमेस्टर (आंशिक) की परीक्षा में 56.62 फीसदी और डीएलएड प्रशिक्षण बैच-2018 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 63.30 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
रिजल्ट के लिए सोमवार को तमाम अभ्यर्थी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय भी पहुंचे थे और रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे थे। परिणाम घोषित हो जाने से अब 2017 और 2018 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी टीईटी में आवेदन के लिए अर्ह हो गए हैं। डीएलएड प्रशिक्षण बैच-2017 द्वितीय सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा में 34858 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 34403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 19476 अभ्यर्थी अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 14561 अभ्यर्थी फेल हो गए । 455 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ दी। दो अभ्यर्थी नकल में पकड़े गए और 364 के रिजल्ट अपूर्ण हैं।
विज्ञापन

वहीं, डीएलड प्रशिक्षण बैच-2018 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 151876 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 150208 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 95087 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और 54744 फेल हो गए। परीक्षा में 1668 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 47 अभ्यर्थी नकल में पकड़े गए और 330 अभ्यर्थियों के रिजल्ट अपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीटीसी प्रशिक्षण बैच-2013 द्वितीय सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा में शामिल आठ में छह अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह बीटीसी प्रशिक्षण बैच-2015 द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में चार में से दो, सेवारत बीटीसी (मृतक आश्रित) प्रशिक्षण द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में पांच में से तीन, सेवारत उर्दू बीटीसी प्रशिक्षण द्वितीय सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा में छह में से पांच और बीटीसी प्रशिक्षण बैच-2014 द्वितीय सेमेस्टर (अवशेष/आंशिक) परीक्षा में शामिल छह में से पांच अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed