फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DLED Form Leak Case: Mathematics subject examination of a center in Mathura canceled

डीएलएड पर्चा लीक प्रकरण: मथुरा के एक केंद्र की गणित विषय की परीक्षा निरस्त 

Thu, 30 Sep 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
DLED Form Leak Case: Mathematics subject examination of a center in Mathura canceled
पेपर लीक
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कई जिलों में नकल और पर्चा वायरल होने के मामले में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने सभी डायट प्राचार्यों से रिपोर्ट मांगी थी। बृहस्पतिवार को 46 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)के प्राचार्यों ने रिपोर्ट परीक्षा नियामक कार्यालय को भेज दी है। इसी आधार पर मथुरा के एक केंद्र पर मंगलवार को हुई गणित की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 46 जिलों से रिपोर्ट आ गई थी। इसके आधार पर मथुरा के एक केंद्र पर मंगलवार को गणित के पर्चे के दौरान नकल की बात सामने आई है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है। यहां की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


शेष जिलों से डायट प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापकों की जो रिपोर्ट मिली है, उसमें परीक्षा केंद्र के अंदर नकल की बात सामने नहीं आई है। शेष जिलों की रिपोर्ट का इंतजार है। सूबे के 68 जिलों में डीएलएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 27 सितंबर को शुरू हुई थी और बुधवार को संपन्न हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed