फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diyas made from cow dung will also be sent abroad

प्रयागराज : विदेशों में भी भेजे जाएंगे गाय के गोबर से निर्मित दीये

Thu, 05 Nov 2020 03:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Diyas made from cow dung will also be sent abroad
गोबर के दीये - फोटो : अमर उजाला

चीन निर्मित सामाग्रियों का बहिष्कार करने की मुहिम में इस बार प्रयागराज में गाय के गोबर से निर्मित दीए बनाए गए हैं। खास बात यह कि यह दीये सिर्फ दिवाली के मौके पर सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भेजे जाएंगे। ताकि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग संगमनगरी में बने दीये से दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। बुधवार को गाय के गोबर से बने दीये की सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन


प्रदर्शनी के पूर्व गाय के गोबर से बने दीये के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि गाय के गोबर को सुखाकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, गंगा की मिट्टी एवं संगम के जल का मिश्रण किया। इसे मिक्स कर उसे दीये का आकार दिया गया। दीया आकर्षक हो इसके लिए बाहर से कई सांचे व अन्य संसाधन भी मंगाए गए हैं। धूप में सुखाकर इसे रंग बिरंगे रंगों से रंगा भी गया। ताकि इसकी सुंदरता बढ़े। वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष डा. कीर्तिका अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि समिति की ओर से इस तरह का अद्भुत दीया तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूजा ही नहीं बल्कि इस दीये से घरों को भी रोशन कर सकते हैं। पिछले 15 दिनों से बड़ी संख्या में महिलाएं इस काम में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, पूजा पाठ में गाय का गोबर शुभ माना गया है। इस कार्य में काफी संख्या में महिलाओं को रोजगार भी मिला। साथ ही पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत अभियान को भी इससे बल मिला। इसके पूर्व दीया प्रदर्शनी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक श्रीकृष्णचंद्र, दीप द्विवेदी, चंद्रशेखर, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर डा. नीरज अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed