फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali wishes with pomp in Prayagraj, Lakshmi-Ganesh and Kuber are worshiped in homes and shop

diwali 2022 : संगमनगरी में धूमधाम से मनी दिवाली, घरों और प्रतिष्ठानों में पूजे गए लक्ष्मी-गणेश और कुबेर

Mon, 24 Oct 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 10:32 PM IST
सार

प्रकाश पर्व दीपावली जिले भर में सोमवार को मनाया गया। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई। शाम होते ही शहर से लेकर गांव रोशनी से नहा उठे।

विज्ञापन
Diwali wishes with pomp in Prayagraj, Lakshmi-Ganesh and Kuber are worshiped in homes and shop
Prayagraj News : दिवाली पर फुलझड़ी जलातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में दीपोत्सव का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही आसमान इंद्रधनुषी छटा से भर गया। लक्ष्मी और गणेश जी का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। संगम तट पर सैंड आर्ट बनाया गया साथ ही घाट को दीयों से सजाया गया। दुकान और प्रतिष्ठानों में भी विधि विधान से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की देवी महालक्ष्मी का पूजन किया गया।

विज्ञापन



प्रकाश पर्व दीपावली जिले भर में सोमवार को मनाया गया। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई। शाम होते ही शहर से लेकर गांव रोशनी से नहा उठे। आकर्षक रंग बिरंगे झालर व बत्तियों से घर मकान व दुकान सजी रहीं।  रात को दीपों की झिलमिलाहट से समूची धरा जगमगा उठी। वहीं, अतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। त्योहार पर धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।  

विज्ञापन

ज्योति पर्व दिवाली जगमग दीपों के साथ सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। सूर्यदेव के अस्त होते ही दीप और आकर्षक झालरों से शहर और गांव ऐसे रोशन हुआ कि मानो आसमान से तारे धरती पर उतर आए हों। लोगों ने पंचमेवा और फल, मोतीचूर के लड्डू  अर्पित कर भगवान गणेश और  मां लक्ष्मी की पूजा कर उनसे सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद मांगा गया। पूजन के उपरांत लाई, लावा, चिउरा, गट्टे तथा मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया।सोमवार को जिले भर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए शहर और गांवों में दिन भर चहल-पहल रही।

शाम को घर आंगन, खेत- खलिहानों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों  में दीप जलाकर मां लक्ष्मी का आह्वान किया गया। सप्ताह भर से घरों की साफ-सफाई का दौर भी समाप्त होते ही घरों में रंगोली सजाई गई। आकर्षक झालरों से भी सजावट की। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजी इमारतें दुल्हन सरीखी नजर आ रही थीं।   चाइनीज झालरों का भी जमकर प्रयोग हुआ। ज्यादातर जगहों पर सजावट के लिए चाइनीज झालर का ही इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा प्राकृतिक के साथ ही कृत्रिम फूलों से भी आकर्षक साज-सज्जा की गई।

विज्ञापन

सोमवार की शाम शहर का नजारा देखने लायक था। शहर के पंजाबी मार्केट, विवेक नगर, बलीपुर, अजीत नगर, पुराना मालगोदाम रोड, सदर चौराहा, अचलपुर, दहिलामऊ में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों  को ऐसा सजाया गया था कि जैसे रात्रि की बेला नहीं, दिन की चकाचौंध हो। दिवाली पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।  शाम होते ही पंचमेवा, फल, मिठाई का भोग लगाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजन अर्चना की गई।

पूजन-अर्चन में महिलाओं ने शामिल होकर मां लक्ष्मी के मस्तक पर सिंदूर का टीका लगाकर प्रसाद स्वरूप अपनी मांग में लगाकर परिवार और पति की सलामती की प्रार्थना की।  इस मौके पर कई जगह लोगों ने व्रत रखा और भजन गाए।  व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यापारियों ने देर शाम विधि-विधान से  पूजन अर्चन किया।मां लक्ष्मी से कारोबार की वृध्दि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed