Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali 2026 Venus aligns on Dhanteras; Lakshmi Puja to take place during Swati Nakshatra on Diwali

दीपावली 2026 : धनतेरस पर शुक्र का संयोग, दीपावली पर स्वाति नक्षत्र में होगा लक्ष्मी पूजन

Sat, 31 Oct 2026 04:33 PM IST
विनोद सिंह शिव त्रिपाठी, प्रयागराज
शिव त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

दीपोत्सव का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष संयोगों के बीच मनाया जाएगा। छह नवंबर को शुक्रवार के दिन धनतेरस और आठ नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली पर स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा।

विज्ञापन
Diwali 2026 Venus aligns on Dhanteras; Lakshmi Puja to take place during Swati Nakshatra on Diwali
धनतेरस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दीपोत्सव का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष संयोगों के बीच मनाया जाएगा। छह नवंबर को शुक्रवार के दिन धनतेरस और आठ नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली पर स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य परमहंस स्वामी प्रभाकर जी महाराज के अनुसार, धनतेरस शुक्रवार को पड़ने से इसे शुक्र से जुड़ी सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य की कामना के लिए विशेष माना जा रहा है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होता है। वहीं, नई झाड़ू, साबुत धनिया, गोमती चक्र, कौड़ियां और सेंधा नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


आचार्य पं. श्यामजी पाठक के अनुसार, प्रयागराज में आठ नवंबर को वृष लग्न शाम 5:58 से रात 7:54 बजे तक रहेगा। इस अवधि में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करना उत्तम रहेगा। कुंभ लग्न दोपहर 1:22 से 2:53 बजे तक और सिंह लग्न रात 12:26 से 2:40 बजे तक रहेगा। कुंभ लग्न में गणेश और कुबेर पूजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के लिए चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करें। मां लक्ष्मी को खील-बताशे तथा गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। शिवकुटी के पं. हेमंत शुक्ला के अनुसार, दीपावली पर स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दिन दीपदान के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने से पर्व की सार्थकता और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed