फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali 2021: Roadways installed 148 additional buses on Diwali and Chhath Festival

diwali 2021 :  दिवाली और छठ पर रोडवेज ने लगाई 148 अतिरिक्त बसें, पर्व पर काम करने वालों को रोडवेज देगा प्रोत्साहन भत्ता

Sat, 30 Oct 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 09:07 PM IST
सार

दिवाली पर आवागमन प्रभावित न हो और यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्कशाप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Diwali 2021: Roadways installed 148 additional buses on Diwali and Chhath Festival
Prayagraj News : दिवाली के चलते रोडवेज पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दिवाली और छठ पर्व पर रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की संख्या बढ़ा दी है। रोडवेज द्वारा पर्व के मद्देनजर 148 अतिरिक्त बसों को चलाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा पर्व के मौके पर दो नवंबर से 11 नवंबर तक कार्य करने वाले चालक, परिचालक को रोडवेज द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रोडवेज ने दिवाली के पूर्व वहां से प्रयागराज के लिए कुल 75 बस चलाने की घोषणा पिछले दिनों की थी। अब एक नवंबर से दिल्ली से कानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए 19 बसें चलाई जाएंगी। इस तरह से चार नवंबर तक 76 बसों का संचालन हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ के रास्ते हर रोज नौ अतिरिक्त बसें चलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वाधिक 34 बसें प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर चलाई जाएंगी। फैजाबाद मार्ग पर 20, कानपुर मार्ग पर 24, वाराणसी मार्ग पर 24, जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 26, मिर्जापुर मार्ग और बांदा मार्ग पर 10-10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान दो से 11 नवंबर तक हर रोज काम करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का लाभ वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोत्साहन भत्ता का इस तरह से मिलेगा लाभ
  • न्यूनतम नौ दिन काम करने वाले नियमित और संविदा चालक/परिचालक जो हर रोज न्यूनतम 300 किमी की दर से 2700 किमी चलते हैं, उन्हें 350 की दर से 3150 रुपये दिए जाएंगे।
  • न्यूनतम दस दिन काम करने वाले नियमित और संविदा  चालक/परिचालक जो हर रोज न्यूनतम 300 किमी की दूर से 3000 किमी चलते हैं तो उन्हें 400 प्रतिदिन की दर से 4000 रुपये दिए जाएंगे।
  • डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी जो नौ दिन उपस्थित होते हैं उन्हें एक हजार और दस दिन उपस्थित होने वालों को 1200 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed