फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   diwali 2020: Do not forget to use firecrackers even when you burn them, it can be an accident

Diwali 2020 : पटाखे जलाते समय भूलकर भी न करें इनका प्रयोग, हो सकता है हादसा

Fri, 13 Nov 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020: Do not forget to use firecrackers even when you burn them, it can be an accident
पटाखे - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन विभाग अफसरों ने बताया कि आतिशबाजी करते समय भूलकर भी सैनिटाइजर का प्रयोग न करें। दरअसल सैनिटाइजर अल्कोहल युक्त होते हैं जो बेहद ज्वलनशील होता है। ऐसे में पटाखे जलाते समय इनकेइस्तेमाल से लोग झुलस सकते हैं। कोरोना वायरस के चलते आमतौर पर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर साथ ले चलना और समय समय पर उसको हाथ में लगाना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। यह आदत आतिशबाजी करने से पहले कुछ समय के लिए छोड़नी पड़ेगी। इसका ध्यान न देने पर हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


बाजार में अल्कोहलयुक्त हैंड सैनिटाइजर की बिक्री हो रही है और लोग इसका इस्तेमाल भी नियमित रूप से कर रहे हैं। अल्कोहलयुक्त होने के कारण इसमें आग पकड़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। पटाखे जलाने से पहले इसके इस्तेमाल से बचना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा अन्य कई छोटी मोटी सावधानियां हैं जिनका ध्यान रखने से हम सुरक्षित तरीके से त्योहार की खुशियां साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन

diwali 2020: Do not forget to use firecrackers even when you burn them, it can be an accident
पटाखे

पटाखे जलाते समय इसका भी रखें ध्यान

  • पटाखे जलाते समय सूती कपड़े ही पहनें।
  • आतिशबाजी वाले स्थान पर दो बाल्टी पानी, बालू का इंतजाम करें।
  • बच्चे परिवार केबड़े लोगों की निगरानी में ही पटाखे जलाएं।
  • जहां तक संभव हो, ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें।
  • फायर विभाग ने की तैयारी, 24 सिपाहियों की पटाखों की दुकानों पर तैनाती।

diwali 2020: Do not forget to use firecrackers even when you burn them, it can be an accident
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शहरियों की दीपावली सुरक्षित मने, इसके लिए अग्निशमन विभाग ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। शहर में चार स्थानों पर फायर टेंडर केसाथ फायरब्रिगेड की तैनाती की गई है। इसके अलावा अलग-अलग 12 स्थानों पर लगे पटाखा बाजार में 24 सिपाहियों को भी मुस्तैद किया गया है। विभागीय अफसरों ने बताया कि अग्नि दुर्घटनाओं की स्थिति में हेल्पलाइन पर कॉल कर फौरन मदद पाई जा सकती है।

दीपावली पर अग्नि दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है। जिसे देखते हुए फायर विभाग ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग की ओर से शहर में चार प्रमुख स्थानों शाहगंज, सिविल लाइंस, मुंडेरा व दारागंज में एक-एक फायर टेंडर रखवाए गए हैं। इन सभी फायर टेंडरों के साथ पांच-पांच अग्निशमन विभागकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो निर्धारित समयावधि तक सेवाएं देंगे।

इसी तरह 12 स्थानों पर लगे पटाखा बाजार में प्रत्येक पर दो-दो अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है। फायर टेंडर के अलावा दो वाटर मिस्ट भी 24 घंटे तैयार रखे जाएंगे ताकि अप्रिय स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। सीएफओ आरएस मिश्र ने बताया कि दीपावली पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की तैयारी पूरी है। सभी प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभागकर्मी तैनात किए गए हैं।

अग्नि दुर्घटनाओं केसंबंध में इन नंबरों पर करें फोन
9454418557, 9454418558, 112

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed