फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divisional Commissioner descended into the pit for laying the pipeline, water came out as soon as the soil was

prayagraj : पाइपलाइन बिछाने के लिए हुए गड्ढे में उतरे मंडलायुक्त, मिट्टी हटाते ही निकल आया पानी

Thu, 03 Oct 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को मुंडेरा, विष्णुपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, चौफटका आदि स्थानों पर जल निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। चौफटका में पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मंडलायुक्त खुद उतर गए।

विज्ञापन
Divisional Commissioner descended into the pit for laying the pipeline, water came out as soon as the soil was
गड्ढे में उतरकर कमिश्नर ने परखी गुणवत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जल निगम की ओर से बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य में बड़े स्तर पर अनियमितता पाई गई है। पाइपलाइन के लिए हुए गड्ढे का आधार ही मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। यहां तक कि वहां से मिट्टी हटाते ही पानी निकल आया। इस पर मंडलायुक्त ने खामियां दूर करने के साथ संबंधित अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को मुंडेरा, विष्णुपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, चौफटका आदि स्थानों पर जल निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। चौफटका में पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मंडलायुक्त खुद उतर गए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि पाइपलाइन के लिए तैयार किया गया आधार मानक के अनुरूप नहीं था। वह ऊंचा-नीचा था। इससे दबाव बढ़ने पर पालइलाइन में हमेशा लीकेज की आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा उसकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Divisional Commissioner descended into the pit for laying the pipeline, water came out as soon as the soil was
गड्ढे में उतरकर निर्माण की गुणवत्ता परखते कमिश्न विजय विश्वास पंत। - फोटो : अमर उजाला।

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने जांच के लिए गड्ढे में तैयार आधार की खोदाई कराई तो वहां से पानी निकलने लगा। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता को खामियां दूर करने के लिए कहा। साथ ही संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

मंडलायुक्त ने मुंडेरा चुंगी के पास बिछाई गई सीवरलाइन के कार्य को भी देखा। वहां जीएसबी पर ठीक से रोलर नहीं चला था। इसके अलावा काम भी अधूरा पाया गया। वहां पर्याप्त संख्या में मजदूर भी नहीं थे। उन्होंने जेई को मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए मानक के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने अलोपीबाग, बालसन चौराहा पर मेन पाइपलाइन बिछाने के काम को भी देखा और सभी कामों की नियमित जांच कराते रहने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अलोपीबाग पंपिंग प्लांट, मोरी नाले पर ट्रीटमेंट पद्धति आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने झूंसी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य कार्यों को देखा। इसकी प्रगति काफी धीमी पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता को मैन पावर बढ़ाते हुए काम शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed