फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diversion plan ready for Magh Mela 900 policemen will be deployed in traffic system

Prayagraj : माघ मेले के लिए डायवर्जन प्लान तैयार, 900 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था में होंगे तैनात

Sun, 25 Dec 2022 06:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 06:35 AM IST
सार

यह जानकारी पर यातायात पुलिस की ओर से एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। इसमें माघ मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। गांधी सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुई बैठक में चित्रकूट, भदोही व मिर्जापुर के भी अफसर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Diversion plan ready for Magh Mela 900 policemen will be deployed in traffic system
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में इस बार यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 900 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें से आधे पुलिस व शेष यातायात पुलिस के जवान होंगे। उधर, माघ मेले के लिए डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जिसके मुताबिक, स्नान पर्व के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए अंतर जनपदीय डायवर्जन लागू होगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी पर यातायात पुलिस की ओर से एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। इसमें माघ मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। गांधी सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुई बैठक में चित्रकूट, भदोही व मिर्जापुर के भी अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मेला अवधि में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शटल बस सर्विस शुरू कर तीर्थ यात्रियों के आवागमन को और सुगम बनाने के भी निर्देश दिए गए। इसी तरह पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने जल पुलिस के अधिकारियों को नावों पर लाइन मार्किंग करने के निर्देश दिए। ताकि नावों के ओवरलोडिंग का आंकलन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होगा अंतर जनपदीय डायवर्जन
कानपुर, फतेहपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी व बिहार तक जाने वाले वाहन फतेहपुर से मुड़कर रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, चंदौली होते हुए बिहार तक जाएंगे। इसी तरह कौशाम्बी से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन कोखराज से डायवर्ट होकर हंडिया बाईपास से भेजे जाएंगे।- कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौली चिल्ला होते हुए बांदा जाएंगे। कानपुर से प्रयागराज होते हुए मिर्जापुर जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौची चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा, चित्रकूट से सतना या चित्रकूट से शंकरगढ-जसरा-नारीबारी-मनिगवां से हनुमना, लालगंज होकर मिर्जापुर जाएंगे।

कानपुर से प्रयागराज होकर रीवां जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौली चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा-चित्रकूट से सतना-रीवां जाएंगे। इनका वापसी मार्ग भी यही होग। रीवां से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन मनिगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर-वाराणसी जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।

रीवां से प्रयागराज होकर लखनऊ जाने वाले वाहन रीवां से सतना, चित्रकूट या नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कर्वी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिंदकी, फतेहपुर, रायबरेली से लखनऊ जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन रायबरेली से लालगंज, भोपियामऊ, जौनपुर होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे।  प्रतापगढ से प्रयागराज होकर जाने वाले भारी कामर्शियल वाहन भोपियामऊ चौराहा से जनपद प्रतापगढ़ की ओर डायवर्ट होंगे।

10 नो एंट्री प्वाइंट बनेंगे
जनपद की सीमा के अंदर 10 नो एंट्री प्वाइंट्स बनाए जाएंगे । यह बमरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट व 40 नंबर गुमटी रेलवे क्रॉसिंंग पर स्थित होंगे। रीवा मार्ग से आने वाले भारी कॉमर्शियल वाहनों को थाना घूरपुर गौहनिया, मिर्जापुर से आने वाले भारी कॉमर्शियल वाहनों को रामपुर तिराहा थाना औद्योगिक क्षेत्र, वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हबूसा तिराहा थाना सरायइनायत, जौनपुर से आने वाले भारी वाहनों को सहसों चौराहा थाना सरायइनायत, प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को सोरांव बाईपास थाना सोरांव और लखनऊ मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नवाबगंज बाईपास थाना नवाबगंज से प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed