फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dive on Maghi Purnima

माघी पूर्णिमा पर डुबकी लगाने रेती पर जुटा रेला

Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dive on Maghi Purnima
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माघ मेले के पांचवें मुख्य स्नानपर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को पांचवीं डुबकी के साथ माह भर का कल्पवास पूरा हुआ। इसी के साथ जप, तप, व्रत, नियम, संयम और अनुष्ठान के संकल्प को भी पूर्णता मिली। हालांकि, चंद्रग्रहण के कारण ज्यादातर कल्पवासियों ने संगम की रेती नहीं छोड़ी, ऐसे में स्नान से लेकर कल्पवासियों के बाकी सारे नियम, संकल्प रेती पर रहने तक जारी रहेंगे। माघी पूर्णिमा पर कल्पवासियों के अतिरिक्त देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में आए स्नानार्थियों ने संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। प्रशासन ने माघी पूर्णिमा पर 55 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात 9.35 बजे से ही आरंभ माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का संचरण बुधवार रात 7.20 बजे तक रहा। इसी के साथ शाम 6.04 बजे तक पुष्य नक्षत्र और बुधवार रात 3.38 बजे तक आयुष्मान योग भी रहा। इन संयोगों में डुबकी लगाने का क्रम पूरे दिन लगा रहा। वैसे कल्पवासियों सहित बड़ी संख्या में स्नानार्थियों ने चंद्रग्रहण के सूतक के नौ घंटे पूर्व यानी प्रात: 8.39 बजे से पहले ही स्नान किया। साथ ही पूजन-अनुष्ठान भी। पूर्णिमा तिथि का संचरण पर्व की पूर्व संध्या पर ही होने से सूतक काल के पहले ही डुबकी लगाने की आस में भोर से ही स्नानार्थियों का रेती पर जुटना आरंभ हो गया था, जो ग्रहण काल के पहले तक जारी रही।
विज्ञापन


डुबकी लगाने के साथ तीर्थपुरोहितों और गंगापुत्र घाटियों के यहां गोदान सहित अन्न दान दिया गया, बस हवन, पूजन, अनुष्ठान नहीं हुए। ज्यादातर कल्पवासियों ने तो अपने शिविरों के पास बने घाटों पर ही स्नान किया। माघी पूर्णिमा पर शहरियों और ग्रामीण अंचल सहित पास-पड़ोस के जिलों से ऐसे स्नानार्थी भी पहुंचे, जो अब तक भीड़ के मद्देनजर किसी मुख्य स्नानपर्व पर डुबकी लगाने नहीं आ सके। स्नान-दान और जप, पाठ के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों के कपाट बंद रहे, इसलिए दर्शन-पूजन नहीं हुए। पूर्णिमा पर डुबकी लगाने आए लोगों ने रेती पर विदा होने से पहले घर और रिश्तेदारों के लिए लाई, इलाइचीदाना, कलाईनारा, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि का प्रसाद भी लिया। जाते समय महिलाओं ने माघ मेले के बाजार से घर-गृहस्थी की जरूरत की चीजें भी खरीदीं। गंगा माई का आशीर्वाद लेकर रेती से विदा होने वालों के चलते माघ मेला क्षेत्र की ओर आने औैर जाने वाले रास्तों पर भीड़ का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed