कौशांबी : अग्निपरीक्षा में पास हो गईं जिला पंचायत अध्यक्ष, फ्लोर टेस्ट में नहीं पहुंचा कोई सदस्य
जिला पंचायत में 26 सदस्य हैं। महीने पहले सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाई। 20 सदस्यों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हलफनामा देकर अविश्वास प्रस्ताव दिया। अविश्वास जताने वालों में भाजपा के सदस्य भी शामिल थे। डीएम ने सदस्यों को फ्लोर टेस्ट के लिए 19 अगस्त की तारीख मुर्करर की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की कुर्सी पर मंडराए संकट के बादल छट गए। अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के फ्लोर टेस्ट के दौरान एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। इसी के साथ करीब महीने भर से चल रहा सियासी ड्रामा भी समाप्त हो गया है। जिला पंचायत में 26 सदस्य हैं। महीने पहले सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाई। 20 सदस्यों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हलफनामा देकर अविश्वास प्रस्ताव दिया। अविश्वास जताने वालों में भाजपा के सदस्य भी शामिल थे। डीएम ने सदस्यों को फ्लोर टेस्ट के लिए 19 अगस्त की तारीख मुर्करर की थी।
इस बीच अविश्वास जताने वाले सदस्य हस्ताक्षर मिलान कराने के बाद भूमिगत हो गए। बदले समीकरण में अविश्वास जताने वाले सदस्य व महिला सदस्यों के पतियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने शिकंजा कसा। कई सदस्यों न उनके घरवालों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिला पंचायत सदस्य श्यामदेवी का प्रशासन ने बंजर की जमींन पर घर बना होना बताकर उस पर बुल्डोजर चलवा दिया। जिसका नतीजा रहा कि शनिवार को विपक्ष की एकजुटता तार-तार हो गई।
सुबह से ही जिला पंचायत को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अफसरों की फौज पल-पल की मानीटरिंग कर रही थी। शनिवार दोपहर प्रशासन की तरफ से निर्धारित समय सीमा 1.30 बजे तक पक्ष व विपक्ष की तरफ से एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। विपक्ष को कम से कम 18 व अध्यक्ष को कुर्सी बचाए रखने के लिए कम से कम नौ सदस्यों का सर्मथन चाहिए था। सदस्योंं को नहीं आने से कल्पना सोनकर की कुर्सी पर मंडराया संकट समाप्त हो गया है।
इन सदस्यों पर पुलिस व प्रशासन ने की थी कार्रवाई
सदस्य सीमा अग्निहोत्री के पति अनिल अग्निहोत्री के खिलाफ बृहस्पतिवार रात सदर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
सदस्य सोनी चौधरी के पति प्रदीप चौधरी के खिलाफ भी सदर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।
सदस्य अजय सोनी के खिलाफ एक महिला ने मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत पइंसा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
सदस्य शेर मोहम्मद उर्फ शेरू के खिलाफ कड़ा कोतवाली में सामूहिक दु्ष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।
सदस्य गया प्रसाद के बेटे व सहयोगी के खिलाफ सदर कोतवाली में सामूहिक दु्ष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।
सदस्य श्यामा देवी के घर को प्रशासन ने बंजर में बना होना बताकर शुक्रवार को बुलडोजर से गिरवा दिया।
जिला पंचायत सदस्य राजीव मौर्य के स्कूल को बंजर में बना होना बताकर गिराने की नोटिस चस्पा की गई।
सदस्य तूफान यादव के घर पर भी नोटिस चस्पा कर उसे बंजर में बना होना बताया गया।
सदस्य सुनीता निषाद के पति रणविजय निषाद का अवकाश निरस्त कर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा। वह स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं।
सदस्य राज गौतम के भाई का पुलिस ने गांजा में चालान किया।
जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी के भाई के खिलाफ सैनी कोतवाली में मारपीट की तहरीर दी गई।
इनका कहना है
जिला पंचायत में 26 सदस्यों में से सिर्फ एक सदस्य उपस्थित हुईं। शेष 25 सदस्य अनुपस्थित रहे। इस वजह से अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इसकी सूचना, जिला जज, जिलाधिकारी को भेजी गई है। साथ ही जिला पंचायत के नोटिस बोर्ड में उसे चस्पा भी कराया गया। - विष्णु देव सिंह, पीठासीन अधिकारी- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश।