फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Panchayat members not coming in contact, increased concern of candidates and leaders

संपर्क में ही नहीं आ रहे जिला पंचायत सदस्य, प्रत्याशियों और नेताओं की बढ़ी चिंता

Thu, 01 Jul 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members not coming in contact, increased concern of candidates and leaders
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय। - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को मतदान होगा लेकिन जीत-हार के दावों को लेकर गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझ गई है। शह-मात के इस खेल में ज्यादातर सदस्य ही भूमिगत हो गए हैं। इससे प्रत्याशियों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। इससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सपा समर्थित मालती यादव और भाजपा डॉ.वीके सिंह दोनों ही प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाने की वजह से दोनों ही दल के नेता आश्वस्त नहीं हो पा रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ अन्य राज्य में भेजे गए सदस्यों को भी आसपास के जिलों में बुला लिया गया है लेकिन दूसरे पक्ष के नेताओं के संपर्क में न आने पाएं, इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि होटल तथा गेस्ट हाउस पर लोगों की नजर है। इसलिए जिला पंचायत सदस्यों को वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। सभी सदस्य मतदान के दिन जिला पंचायत भवन पर प्रकट होंगे। अलग-अलग रूप धारण कर पहुंचेंगे वोट डालने, पढ़ें अगली स्लाइड में...

विज्ञापन

District Panchayat members not coming in contact, increased concern of candidates and leaders
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj

सदस्यों को लाने की बनी रणनीति, धारण करेंगे अलग-अलग रूप

भाजपा और सपा की ओर से की जा रही घेराबंदी के बीच जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के दिन मुख्यालय तक लाने की चुनौती खड़ी हो गई है। इससे निपटने के लिए कई स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी तो दी ही गई है, सदस्य वेष-भूषा बदलकर भी आ सकते हैं। जिले के चिह्नित स्थानों के अलावा पंचायत भवन के आसपास बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। ताकि, सदस्यों को बिना बाधा मतदान स्थल तक पहुंचाया जा सके।

जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क बनाने के लिए बृहस्पतिवार को भी अलग-अलग तरह से प्रयास किए गए। परिवार वालों के साथ जिला पंचायत सदस्य को सियासत में लाने वाले नेताओं की भी घेराबंदी की जा रही है। सपा ने तो पुलिस पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऐसे में सदस्यों को पंचायत भवन तक पहुंचाने को लेकर खास रणनीति बनाए जाने की बात कही जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं के अनुसार पंचायत भवन के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। सदस्य भी अधिवक्ता के वेष में पंचायत भवन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़ियों के बजाय स्कूटर, मोटर साइकिल से भी पंचायत भवन तक लाने की रणनीति बनाई गई है। एक नेता का कहना है कि समर्थन कर रहे ज्यादातर सदस्य शुक्रवार की रात में ही आ जाएंगे। मतदान के दिन सुरक्षा घेरा के बीच उन्हें पंचायत भवन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन के चारों तरफ समर्थक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed