फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District judges changed including Prayagraj and Pratapgarh; High Court issues notification

यूपी : प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में बदले जिला जज, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 36 अधिकारियों की तैनाती और तबादले की अधिसूचना जारी की है। चित्रकूट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष मणि को प्रयागराज का जिला जज बनाया गया है, जबकि फिरोजाबाद के जिला जज डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई जिलों के जिला जजों के साथ विभिन्न न्यायालयों और अधिकरणों में भी नई तैनाती की गई है।

विज्ञापन
District judges changed including Prayagraj and Pratapgarh; High Court issues notification
न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 36 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत चित्रकूट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष मणि को प्रयागराज का जिला जज बनाया गया है। वहीं, प्रतापगढ़ के जिला जज राजीव कमल पांडेय का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया है, जबकि फिरोजाबाद के जिला जज डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ का जिला जज नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, श्रावस्ती के जिला जज दिनेश चंद को भदोही, सहारनपुर के जिला जज सत्येंद्र कुमार को उन्नाव, शामली के जिला जज इंदर प्रीत सिंह जोश को बागपत और मुरादाबाद के जिला जज सैयद मऊज बिन आसिम को रायबरेली भेजा गया है। बागपत के जिला जज मनोज कुमार-तृतीय को फिरोजाबाद, रायबरेली के जिला जज अमित पाल सिंह को मुरादाबाद और हमीरपुर के जिला जज मनोज कुमार राय को सहारनपुर में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


कानपुर नगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रोहित सिन्हा को महोबा का जिला जज बनाया गया है। लखनऊ स्थित वाणिज्यिक कर अधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद-प्रथम को श्रावस्ती का जिला जज नियुक्त किया गया है। औरैया परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी को चंदौली, बुलंदशहर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार-तृतीय को ललितपुर और गोंडा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार-पंचम को चित्रकूट का जिला जज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

अमरोहा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी लोकेश राय को लखीमपुर खीरी, पीलीभीत के पीठासीन अधिकारी राम कुशल को शामली और गोरखपुर वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राम प्यारे को हमीरपुर का जिला जज नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्धनगर वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी रवींद्र नाथ दुबे को लखनऊ स्थित वाणिज्यिक कर अधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के जिला जज शिव कुमार सिंह को लखनऊ में प्रशासनिक अधिकरण-तृतीय का अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकरण-प्रथम का सदस्य नियुक्त किया गया है।

हापुड़ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी गुरप्रीत सिंह बावा को गौतमबुद्धनगर वाणिज्यिक न्यायालय और पीलीभीत परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा को गोरखपुर वाणिज्यिक न्यायालय में तैनाती दी गई है। मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर में और गाजियाबाद परिवार न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश नीतीश कुमार राय को उन्नाव में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात किया गया है।

उन्नाव में कविता मिश्रा को एससी-एसटी अधिनियम के मामलों का विशेष न्यायाधीश, अंकिता शुक्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रेम प्रकाश को विशेष न्यायाधीश और राम राज-द्वितीय को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनाती दी गई है।

मेरठ में रीमा मल्होत्रा को भ्रष्टाचार निरोधक मामलों का विशेष न्यायाधीश, रितिश सचदेवा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अजय कुमार-प्रथम को विशेष न्यायाधीश और चंद्रशेखर मिश्रा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। मोहम्मद असलम सिद्दीकी को मेरठ में एससी-एसटी अधिनियम के मामलों का विशेष न्यायाधीश और अमित वीर सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मेरठ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार-पंचम को श्रावस्ती के भिनगा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, श्रावस्ती में तैनात अवनीश गौतम को एससी-एसटी अधिनियम के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में जिला जजों के तबादलों के अलावा विभिन्न न्यायालयों और अधिकरणों में नियुक्तियां तथा विशेष न्यायाधीशों की तैनाती भी शामिल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed